गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की गाजीपुर शाखा में बुधवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभार्थी के नामिनी को दो लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया। चेक का वितरण बैंक के अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव और उप अंचल प्रमुख के.डी. गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव ने उपस्थित ग्राहकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बैंक के कर्मचारियों और बैंक मित्रों से इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत अधिक से अधिक पात्र लोगों का नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र प्रमुख मुकेश रमन, अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार, उप क्षेत्र प्रमुख सहित यूनियन बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थी के नामिनी को दो लाख का दावा चेक
Related Posts
Add A Comment

