भांवरकोल।। गाजीपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुखडेहरा ग्राम सुखडेहरा में जितेंद्र राम के पुत्र कृष्ण कुमार की अचानक हुई आकस्मिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सपा विधायक सुहैब अंसारी उर्फ
मन्नू अंसारी’ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और गहरा शोक व्यक्त किया।
विधायक सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति और परिवार को यह असह्य दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान परिजनों को सांत्वना देने के लिए ध्रुव मिश्रा, मनोज यादव, मानसिंह इंदु देवी नीलम रमेश राम सहित कई अन्य स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
युवक की आकस्मिक मौत पर सपा विधायक सुहैब अंसारी ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढाढ़स
Previous Articleनिष्पक्ष जांच के आश्वासन पर चेयरमैन ने समाप्त किया धरना
Related Posts
Add A Comment

