बलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हल्दी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी एवं थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता मय पुलिस टीम ने फौजदारी अपील संख्या 4494/2015 उमाशंकर व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित वारंट के तहत डागरबाध निवासी उमेश तियर पुत्र रामगोविन्द तथा दीनानाथ यादव पुत्र दोगन यादव को गिरफ्तार किया। इसके बाद चोल्हनचक गांव में दबिश देकर मनजी यादव पुत्र मोहन यादव एवं बलिराम यादव पुत्र पोतन यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने सभी वारंटियों को न्यायालय के आदेश से अवगत कराते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता, मुख्य आरक्षी ध्रुवराज मौर्य, आरक्षी पंकज विश्वकर्मा, आरक्षी रवि गुप्ता एवं महिला आरक्षी श्वेता अग्रहरि शामिल रहीं।
हल्दी पुलिस ने हाईकोर्ट के वारंट में चार वारंटियों को किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

