हापुड़ (मनीष कुमार) राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष के हापुड़ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ. प्रियंका के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. प्रियंका ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और उनके हाथों को मजबूत करने का संकल्प दिलाया डॉ. प्रियंका ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की मजबूती ही कार्यकर्ताओं की असली ताकत है। महिला प्रकोष्ठ जिले में संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

