(गाजीपुर) स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के गांव सभा तरांव के पंचायत भवन पर उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘फैमिली आईडी – एक परिवार एक पहचान’ योजना के अंतर्गत कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान समीर पासवान की उपस्थिति में किया गया।
कार्ड बनवाने के लिए निर्देश
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान समीर पासवान ने ग्रामीणों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन परिवारों का अभी तक फैमिली आईडी कार्ड नहीं बन सका है, वे इसे जल्द बनवा सकते हैं।
कार्ड बनवाने की प्रक्रिया स्थान पंचायत भवन, तरांंव।
समय सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बनेगा ।
आवश्यक दस्तावेज ,अपना आधार कार्ड और वह मोबाइल नंबर लेकर आएं जो आपके आधार कार्ड से लिंक है।
इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के सभी परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और एक सुव्यवस्थित पहचान प्रणाली सुनिश्चित करना है।
गाँव सभा तरांंव में ‘फैमिली आईडी – एक परिवार एक पहचान’ कार्ड का वितरण शुरू
Related Posts
Add A Comment

