(गाजीपुर)।स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के पखनपुरा में कारगिल शहीद इस्तियाक़ ख़ान की पावन स्मृति में शाहीन फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित मिनी फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस खेल प्रतियोगिता को देखने के लिए स्थानीय खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला महेंद एफ सी और बारा एफ सी के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार तालमेल और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में महेंद एफ सी ने बारा एफ सी को 1-0 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
अतिथियों ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत प्रत्याशी बदरुजम्मा उर्फ पप्पू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। वहीं, फुटबॉल कोच इंतज़ार शेख उर्फ गुड्डू ने युवाओं को खेल की बारीकियों के बारे में बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इनका रहा विशेष योगदान
प्रतियोगिता के सफल और शानदार आयोजन में शाहीन फुटबॉल क्लब, पखनपुरा की आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं,
शेख तनवीर,गुफ़रान,बाबर
दानिश ज़िया,शाहरुख़,अकरम
शहीद इस्तियाक़ ख़ान की स्मृति में मिनी फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़, महेंद एफ सी ने मारी बाज़ी
Related Posts
Add A Comment

