गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति एवं पेंशन योजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा सभी महाविद्यालयों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील स्तर पर भी बैठकें आयोजित कर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों की प्रगति समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर दर्ज की जाए, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की भी गहन समीक्षा की गई। जिन विभागों को असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ, उन पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को शिकायतों की पुनः समीक्षा करने और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, प्रभावी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को त्वरित न्याय और बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें
सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, खराब फीडबैक पर जताई नाराजगीसीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, खराब फीडबैक पर जताई नाराजगी
Related Posts
Add A Comment

