रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र जिला संवाददाता रीना राय।
जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज के प्रांगण में नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला, जनसंवाद एवं व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और छात्र-छात्राओं में नदियों की स्वच्छता, जल संचयन और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाना था। यह कार्यक्रम राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार के कुशल मार्गदर्शन व सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यशाला का मंच संचालन महाविद्यालय के व्याख्याता श्याम नारायण कुशवाहा द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा नदियां और जल स्रोत हमारी जीवनरेखा हैं। आज के युवाओं का यह दायित्व है कि वे जल, नदी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति खुद जागरूक बनें और समाज को भी प्रेरित करें। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पर्यावरणविदों और प्रशासनिक प्रतिनिधियों ने शिरकत की और नदी संरक्षण, जल संसाधन प्रबंधन, जैव विविधता की रक्षा, स्वच्छता और पौधरोपण जैसे गंभीर विषयों पर छात्रों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान में प्रमुख रूप से सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता अमित गौरव, जिला गंगा समिति जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र कुमार गौतम एवं गंगा वॉलंटियर अभिषेक यादव,
वन विभाग (कैमूर वन्यजीव प्रभाग) फॉरेस्टर यादवेंद्र मिश्रा व वाइल्डलाइफ गार्ड अभिनीत सिंह सोनभद्र वन प्रभाग (रॉबर्ट्सगंज रेंज) वन दरोगा चंदन सिंह व फॉरेस्टर बबुआ यादव
जिला पर्यावरण समिति एनवायरनमेंटलिस्ट श्री प्रमोद नगर पालिका परिषद अर्बन कोऑर्डिनेटर संत कुमार एवं पवन कुमार माई भारत प्रतिनिधि अनमोल सोनी व राहुल सामाजिक क्षेत्र सुप्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती कविता यादव इसके अलावा महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने की बात कही।
सोनभद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में जिला गंगा समिति ने आयोजित की नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला हुआ पौधरोपण
Related Posts
Add A Comment

