सहतवार, बलिया, 15 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सहतवार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्रा के नेतृत्व में थाना सहतवार के उपनिरीक्षक सुधाकर अपनी पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खोरौली में हुई मारपीट की घटना से संबंधित मुकदमा संख्या 115/2026 में वांछित अभियुक्त राजन यादव उर्फ राजकुमार यादव रजौली चट्टी पर मौजूद है और फरार होने की फिराक में है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रजौली तिराहे के पास घेराबंदी कर अभियुक्त राजन यादव उर्फ राजकुमार यादव (35 वर्ष), पुत्र जगन्नाथ यादव, निवासी ग्राम हड़िया कला छत्तीसा, थाना रेवती, जनपद बलिया को बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहतवार पर दर्ज मुकदमा संख्या 115/2026 में बीएनएस की धारा 3(5), 109(1), 115(2) एवं 351(3) के तहत विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधाकर, आरक्षी प्रदीप कुमार यादव, आरक्षी ऋषि यादव, महिला आरक्षी पूजा साहनी तथा मुख्य आरक्षी (वाहन चालक) मनोज यादव शामिल रहे।

