Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सोनभद्र में डस्ट प्रदूषण पर डीएम सख्त डाला, ओबरा और अनपरा में प्रतिदिन चलेंगी स्मोक गन, प्रदूषण फैलाने वाले क्रशरों पर होगी कार्रवाई
सोनभद्र

सोनभद्र में डस्ट प्रदूषण पर डीएम सख्त डाला, ओबरा और अनपरा में प्रतिदिन चलेंगी स्मोक गन, प्रदूषण फैलाने वाले क्रशरों पर होगी कार्रवाई

adminBy adminWednesday, 20 May 2026, 17:48 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सोनभद्र/दिनांक 20 मई, 2026। जनपद में लगातार बढ़ रहे धूल (डस्ट) प्रदूषण और उससे आमजन को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कल (मंगलवार) कलेक्ट्रेट सभागार में डस्ट नियंत्रण एवं प्रदूषण निस्तारण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के डस्ट प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को धरातल पर प्रभावी व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदूषण नियंत्रण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने डस्ट से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों—नगर पंचायत डाला, ओबरा एवं अनपरा में विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के अधिक धूल प्रभावित इलाकों में एंटी-स्मोक गन के माध्यम से प्रतिदिन नियमित रूप से जल का छिड़काव कराया जाए। सड़क किनारे उड़ने वाली धूल को हवा में बैठने से रोकने के लिए समय-सारणी भी तय कर दी गई है। यह अभियान प्रतिदिन दो शिफ्टों में संचालित होगा। प्रथम शिफ्ट प्रात 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक, द्वितीय शिफ्ट सायं 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक नियमित साफ-सफाई और जल छिड़काव से आमजन को धूल के गुबार से जल्द राहत मिलनी चाहिए। निर्माण कार्यों में भी प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। चर्चित गौड़, जिलाधिकारी, सोनभद्र अभियान केवल कागजों पर न रहे, इसके लिए जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RO, UPPCB) को सीधी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देश दिए कि नगर पंचायतों द्वारा कराए जा रहे छिड़काव और डस्ट नियंत्रण कार्यों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए और इसकी प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए टीम भावना से काम करने की हिदायत दी है। सोनभद्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों और क्रशर प्लांटों से उड़ने वाली धूल को लेकर भी जिलाधिकारी बेहद गंभीर दिखे। उन्होंने आर.ओ. यू.पी.सी.बी. को निर्देशित किया कि अधिकारियों की विशेष टीम बनाकर जनपद में संचालित सभी कंपनियों और क्रशर प्लांटों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान जो भी कंपनियां या क्रशर प्लांट अत्यधिक प्रदूषण फैलाते हुए या मानकों का उल्लंघन करते हुए पाए जाएं, उनके विरुद्ध तत्काल और कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सड़क किनारे अवैध रूप से फेंके जाने वाले फ्लाई ऐश (राख) को लेकर भी बैठक में सख्त रुख अपनाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी मुख्य या संपर्क मार्ग के किनारे अनाधिकृत (अवैध) तरीके से फ्लाई ऐश फेंका हुआ पाया जाता है, तो इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति, ट्रांसपोर्टर या संबंधित इकाई के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RO UPPCB) के अधिकारी आर.के. सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Views: 27
crime helth latest news news Politics voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleथाना भीमपुरा पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
Next Article विश्व हिंदू महासंघ का बड़ा दांव रागिनी सिंह किन्नर बनीं किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री, बोलीं— घर-घर पहुंचाएंगे योगी मॉडल

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.