Author: admin
भांवरकोल (गाजीपुर)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के नयी मंडी समिति में एक भब्य कार्यक्रम के दौरान भांवरकोल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गोड़उर गांव में राजकीय आईटीआई कॉलेज और आधुनिक ड्रग्स वेयरहाउस परियोजना का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार गांव-गांव तक शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और स्थानीय विकास को एक नई रफ्तार व दिशा मिलने की उम्मीद है।सीएम योगी ने…
भांवरकोल (गाजीपुर) स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। डाॅ. चंदन कुमार की देखरेख में अस्पताल में बेहतर कार्य किया जा रहा है, जहां मरीजों को सही ढंग से इलाज और दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। अस्पताल में रजिस्ट्रेशन फीस मात्र 1 रुपया है।मौके पर उपस्थित मिला स्टाफस्थानीय निवासी अयुच्ता नन्द राय वार्ड ब्वाय से मिली जानकारी के अनुसार, वीरपुर पीएचसी (सुबाडहेरा) पर कुल 4 स्टाफ की तैनाती है, जिनमें से 2 लोग कार्यरत हैं। स्टाफ मौके पर उपस्थित पाए गए। हालांकि, हेड (प्रभारी) छुट्टी…
भांवरकोल (गाजीपुर) स्थानीय क्षेत्र में ऑटो चालकों की मनमानी और अधिक भाड़ा वसूलने को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। यात्रियों का आरोप है कि ऑटो चालक तय दूरी से अधिक मनमाना किराया वसूल रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।क्या है पूरा मामला?प्राप्त जानकारी के अनुसार, भांवरकोल से बीरपुर की दूरी मात्र 5 किलोमीटर है, जिसका किराया ₹20 वसूला जा रहा है। यही नहीं, यदि कोई सवारी बीच रास्ते में ही उतरती है, तब भी उससे पूरा 20 रुपया ही वसूला जाता है, जो कि सरासर गलत है।बलुआं निवासी…
दुद्धी/सोनभद्र ब्यूरो । जनपद सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों तथा किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से भव्य पूजा-अर्चना एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर मां किरण नंद गिरी (विश्व हिंदू महासंघ क्षेत्रीय अध्यक्ष – काशी एवं प्रयागराज मंडल) की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, सोनभद्र के किन्नर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राधा नंद गिरी के नेतृत्व व पावन सानिध्य में गुरु पूजन संपन्न हुआ। गुरु पूर्णिमा…
सोनभद्र ब्यूरो । जनपद सोनभद्र के प्राचीन एवं पौराणिक शिवाजी तालाब प्रांगण में विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति सोनभद्र के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर मां किरण नंद गिरी (विश्व हिंदू महासंघ क्षेत्रीय अध्यक्ष – काशी एवं प्रयागराज मंडल) की गरिमामयी उपस्थिति रही। मातृशक्ति की जिलाध्यक्ष ममता सोनी के कुशल नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्राचीन शिवाजी तालाब स्थित मंदिर…
शक्तिनगर/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर ठगों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर की साइबर क्राइम टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक पीड़ित नागरिक की साइबर फ्रॉड में फंसी पूरी राशि सुरक्षित वापस कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक राजेश गुप्ता (निवासी चिल्काटांड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र) के साथ किसी अज्ञात साइबर ठग ने धोखाधड़ी कर…
अनपरा/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनपरा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के एक पुराने मुकदमे से संबंधित 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या-446/2015 (राज्य बनाम मनोज कुमार साहनी) धारा…
पिपरी/रेनुकूट (30 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करने तथा मुकदमों में संलिप्त वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष पिपरी राजेश चौबे के नेतृत्व में रेनुकूट चौकी प्रभारी की टीम ने चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को उप-निरीक्षक जितेन्द्र सरोज…
विकासखंड करमा अंतर्गत बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संयोजक /अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में घोरावल तहसील इकाई का गठन किया गया l जिसमें पूर्व तहसील अध्यक्ष बुद्धि नाथ यादव के प्रस्ताव पर सर्व सहमति से तहसील अध्यक्ष के पद पर रोहित कुमार त्रिपाठी को चुना गया वहीं उपाध्यक्ष के पद पर अब्दुल मेराज खान,अखिलेश यादव,शिवेंदु शुभम महामंत्री के पद पर ज्ञान दास कनौजिया,दयाशंकर गुप्ता, गणेश देव पांडे,वह मंत्री संप्रेक्षक संगठन मंत्री कोषाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य व अन्य पदों पर भी कलमकारों को चुना गया बैठक में जिला संयोजक /अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित…
अनपरा/सोनभद्र ब्यूरो । अनपरा कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित वार्षिक श्रावणी महोत्सव मेले का गुरुवार शाम को अत्यंत धूमधाम और धार्मिक अनुष्ठान के साथ भव्य उद्घाटन हुआ।अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) व मुख्य अतिथि इं० अजय कटियार तथा ज्योति पुंज महिला मण्डल की अध्यक्षा आभा कटियार ने दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजन-अर्चन के उपरांत संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक इं० अजय कटियार ने कहा कि मेला हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और समृद्ध परंपराओं की जीवनरेखा है, जिसे आज के दौर में सहेज कर…
