Author: admin
अनपरा/सोनभद्र । साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में सोनभद्र की अनपरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ₹3 करोड़ से अधिक की अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामले में पुलिस ने जांच के दौरान प्रकाश में आए 2 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से महंगे स्मार्टफोन और नगदी बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनपरा पुलिस द्वारा विभिन्न संदिग्ध बैंक खातों का गहन तकनीकी विश्लेषण और फाइनेंशियल ट्रेल खंगाला जा रहा था। इस दौरान एक बैंक खाते में करोड़ों रुपये के संदेहास्पद लेनदेन…
सोनभद्र ब्यूरो । राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला कार्यालय में पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा की मंशा के अनुरूप आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के पत्रकारों की समस्याओं, मांगों और प्राथमिक आवश्यकताओं को चिन्हित कर एक मांग पत्र (ज्ञापन) तैयार करना रहा। बैठक का सफल आयोजन जिलाध्यक्ष संतोष साहनी और प्रभारी अजीत प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें जिले भर के मीडिया कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष और प्रभारी ने उपस्थित पत्रकारों से संवाद करते हुए…
ओबरा/चोपन/सोनभद्र (29 जुलाई 2026)। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के पावन निर्देशन तथा सोनभद्र पतंजलि योग समिति एवं सहयोगी संगठनों के तत्वावधान में चोपन स्थित मां काली मंदिर (योग कक्षा प्रांगण) में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही हर्षाोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया गया। प्रातः 5:30 बजे भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मां काली मंदिर प्रांगण में भव्य वैदिक यज्ञ-हवन, ध्यान, आरती तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। यज्ञ-हवन का पूजन कार्य पुरोहित ममता तिवारी द्वारा विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इसमें यजमान के…
ओबरा/सोनभद्र (29 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र में पर्यावरण संवर्धन और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति एक अनुकरणीय पहल देखने को मिली। पतंजलि योग समिति/भारत स्वाभिमान के सोनभद्र जिला योग प्रभारी वीरेंद्र योगी ने ओबरा स्थित सीआईएसएफ (CISF) इकाई के कमांडेंट सतीश कुमार सिंह से औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जिला योग प्रभारी वीरेंद्र योगी ने सीआईएसएफ कमांडेंट सतीश कुमार सिंह को एक हरा-भरा पौधा भेंट कर उनका सम्मान एवं स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने समाज में वृक्षारोपण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। वीरेंद्र योगी ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए…
सोनभद्र ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रा.प.ए.) सोनभद्र की तहसील राबर्ट्सगंज इकाई की एक अति महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक बुधवार को स्थानीय किरन बटिका मधुपुर में संपन्न हुई। बैठक में सदर तहसील कार्यकारिणी के मनोनयन और संगठन विस्तार को लेकर उपस्थित पत्रकारों एवं सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संयोजक विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक का सफल और कुशल संचालन सेराज अहमद एवं बृजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बैठक के दौरान पत्रकार बृजेश कुमार ने तहसील राबर्ट्स गंज अध्यक्ष पद हेतु पत्रकार जय नाथ…
बांसडीह रोड (बलिया): बांसडीह रोड थाना पुलिस ने गोवंश चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई एक गाय बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी किए गए गोवंश को बेचने की फिराक में था, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की उपनिरीक्षक सतीश यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की…
रसड़ा (बलिया) : रसड़ा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में आज भी अनेकानेक स्थानों पर जर्जर विद्युत तार व खंभे जानलेवा साबित हो रहे हैं किंतु विभागीय जिम्मेदार भगवान भरोसे विद्युत आपूर्ति कर रहा है जिससे आए दिन लोगों को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। विद्युत उपकेंद्र जाम से जुड़ा गांव गोपालपुर में 26 जुलाई 2026 को इसका प्रत्यक्ष प्रमाण विभाग व आमजन के सामने आ ख़ड़ा हुआ जब कई वर्षों से जर्जर एलटी तार के टूटकर गिरने से ममता चौबे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सरकार द्वारा जर्जर…
शादियाबाद(गाजीपुर)। शादियाबाद पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर पत्नी की चाकू से हत्या करने वाले आरोपी रविकान्त उर्फ हनी कुमार निवासी गुरैनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना शादियाबाद में धारा 85, 80(2), 115(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। जनपद गाजीपुर के लिए 30 जुलाई का दिन विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री यूसुफपुर स्थित नवीन मंडी समिति परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे तथा लगभग ₹692 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं…
मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में 27 जुलाई को माता महाकाली का भव्य श्रृंगार, सामूहिक हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया तथा प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोकगीत कलाकारों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। गायक डॉ. अशोक शर्मा ने “निमिया के डार मैया”, जबकि पंचदेव आनंद ने “छोटी-मोटी मैया मोरी निमिया गछिया” सहित अन्य देवी गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। वहीं मुन्ना शर्मा…
