Author: admin
बहरियाबाद (गाजीपुर)। बहरियाबाद क्षेत्र के रायपुर बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार को एलपीजी गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे दर्जनों सिलेंडर सड़क और आसपास के खेतों में बिखर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक व खलासी बाल-बाल बच गए।चालक कमलेश कुमार ने बताया कि ट्रक बिहार से 342 इंडेन गैस सिलेंडर लेकर अकबरपुर अहियाई स्थित इंडेन गैस गोदाम जा रहा था। रायपुर बाजार में कछुआ मार्ग की ओर मुड़ते समय…
भांवरकोल (गाजीपुर)।स्थानीय ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह की कार्यशैली और कथित प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर स्थानीय शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर बीईओ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण और जांच की मांग की है।शिक्षकों ने पत्र में लगाए ये गंभीर आरोप:धौंस जमाने व अमर्यादित भाषा का प्रयोग: शिक्षकों का आरोप है कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान यदि कोई शिक्षक महज 5 मिनट भी देर से पहुंचता है, तो बीईओ द्वारा उन पर धौंस जमाई जाती है और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जाता है।अनुपस्थिति दर्ज…
(गाजीपुर)भांवरकोल क्षेत्र के खरडिहा निवासी लाल साहब यादव के 5 वर्षीय पुत्र बालवीर की सोमवार देर शाम सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव की गलियों में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बालवीर सोमवार देर शाम घर के पास मिट्टी की दीवार के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसे एक विषैले सर्प ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए हालत और अधिक नाजुक होने पर डॉक्टर ने सदर अस्पताल गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज…
(गाजीपुर)। में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को .315 बोर के अवैध देशी तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तेतरिया मोड़ से आफताब हासमी (22 वर्ष) पुत्र रहमतुल्लाह, निवासी नोनहरा चौक, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .315 बोर का देशी तमंचा…
गाजीपुर। विकास खण्ड गाजीपुर क्षेत्र के सेमरा ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण अभियान को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू राम द्वारा वृक्षारोपण के लिए आए सैकड़ों पौधों को अपने घर के सामने रखवा दिया गया, जिससे समय पर रोपण न होने के कारण बड़ी संख्या में पौधे खराब हो रहे हैं।गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार विकास खण्ड की सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाना है। इसके लिए पौधे उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ हरित क्षेत्र का विस्तार किया जा सके। लेकिन सेमरा…
सोनभद्र (28 जुलाई 2026)। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को बेहतर बनाने, मातृ एवं शिशु देखभाल प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं के कायाकल्प को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने जनपद के समस्त चिकित्सा अधीक्षकों (MOIC) को सख्त निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध…
ओबरा/सोनभद्र (28 जुलाई 2026) | (अजीत प्रताप सिंह)पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरे ओबरा नगर व आसपास के क्षेत्रों में मानसून के आगमन के साथ ही जहरीले जीव-जंतुओं और सांपों के निकलने का सिलसिला तेज हो जाता है, जिससे आम जनमानस में डर व दहशत का माहौल बन जाता है। ऐसी संकटपूर्ण स्थिति में ओबरा, डाला और चोपन क्षेत्र के निवासियों के लिए स्नेक मैन के नाम से प्रख्यात रिकी चंद्रा एक बड़े मददगार साबित होते हैं। रिकी चंद्रा पिछले लगभग 25 वर्षों से अपनी जान जोखिम में डालकर निष्काम भाव से वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें जंगलों में…
चोपन/सोनभद्र । चोपन विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अगोरी ख़ास के टोला करजी में पिछले चार से पाँच महीनों से बिजली संकट गहराया हुआ है। यहाँ प्राथमिक विद्यालय करजी तथा पृथ्वीनाथ बैगा के घर के पास स्थापित दोनों विद्युत ट्रांसफार्मर लंबे समय से फूंक (खराब) पड़े हैं, जिसके कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया है और ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि करजी टोला में बड़ी संख्या में गरीब, वंचित और आदिवासी परिवार निवास करते हैं। घना जंगल और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण शाम ढलते ही पूरे इलाके में ब्लैकआउट जैसी…
अनपरा/सोनभद्र (28 जुलाई 2026)। थाना अनपरा पुलिस की त्वरित, तकनीक-आधारित और प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को बहुत बड़ी राहत मिली है। अनपरा पुलिस की सतर्कता और बैंक समन्वय के चलते जालसाजी के शिकार पीड़ित को उसकी ठगी गई ₹4,70,268.84 (लगभग 4.70 लाख रुपये) की पूरी धनराशि उसके खाते में वापस मिल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनपरा के आदर्श नगर निवासी सलीम से बीते 27 मार्च 2026 को अज्ञात साइबर अपराधियों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर संपर्क किया था। शातिर ठगों ने पीड़ित को उसके पहचान दस्तावेजों (आधार कार्ड) का गलत इस्तेमाल होने…
सोनभद्र (28 जुलाई 2026)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में जनपद सोनभद्र में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2026-27 की प्रारंभिक तैयारियाँ आधिकारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई हैं। निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर जनशक्ति प्रबंधन (Human Resource Management) की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु विभिन्न स्तरों पर योग्य व अनुभवी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की जानी है।इसके अंतर्गत मुख्य रूप से निम्नलिखित व्यवस्थाओं हेतु कार्मिकों की नियुक्ति…
