Author: admin
सोनभद्र (28 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में आयोजित विश्व कल्याण शांति महायज्ञ एवं श्री राम कथा के अलौकिक व सफल आयोजन के उपरांत विश्व हिंदू महासंघ धर्माचार्य प्रकोष्ठ (सोनभद्र) के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पहाड़ी बाबा ने सभी रामभक्तों, श्रद्धालुओं, आयोजकों और सहयोगियों के प्रति अपना हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है। शिवकुमार पहाड़ी बाबा ने कहा कि प्रभु श्री राम की कृपा और आम जनमानस के अटूट सहयोग से ही यह दिव्य एवं भव्य आयोजन सफलतापूर्व संपन्न हो सका। कथा व्यास के श्रीमुख से प्रवाहित हुई रामकथा की अमृतधारा और महायज्ञ की आहुतियों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा…
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोमवार को वित्तविहीन शिक्षक महासभा के तत्वावधान में शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपनी लंबी लंबित मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई। महासभा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक चार सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा, जिसमें जीविकोपार्जन हेतु सम्मानजनक मासिक मानदेय, सेवा शर्तों का निर्धारण और अन्य वैधानिक सुविधाएं तत्काल प्रदान करने की मांग की गई है। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों की बदहाल स्थिति पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। महासभा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारी पिछले कई दशकों से…
ओबरा (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश में संपत्तियों के नए मूल्यांकन व सर्किल रेट (नवीन दर सूची) को लेकर ओबरा तहसील एवं उप-निबंधक (सब-रजिस्ट्रार) कार्यालय में अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले अधिवक्ताओं ने नई एकीकृत दर सूची और नियमों में बदलाव के खिलाफ एकजुट होकर जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।अधिवक्ताओं का आरोप है कि प्रस्तावित दर सूची अत्यधिक जटिल और अव्यवहारिक है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक और प्रशासनिक बोझ पड़ेगा। ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ता संघर्ष समिति के संयोजक एडवोकेट उमेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रस्तावित सर्किल रेट…
सोनभद्र (28 जुलाई 2026)। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आधार प्रमाणीकरण और आधार कार्ड निर्माण की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बच्चों के आधार कार्ड बनाने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि आधार आज हर नागरिक की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। शासन की…
सोनभद्र (28 जुलाई 2026) । जनपद में औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार देने, स्थानीय रोजगार के साधन बढ़ाने और निवेशकों के सामने आ रही समस्याओं के त्वरित व समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं, निवेश प्रोत्साहन प्रकरणों, भूमि उपलब्धता, बैंकिंग प्रणाली और विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय की गहन समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि सोनभद्र को प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक हब के रूप…
चोपन/सोनभद्र । चोपन गांव स्थित प्राचीन मेड़र माता मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव का सोमवार को भव्य, दिव्य और श्रद्धामय वातावरण में समापन हो गया। विश्व शांति, मानव कल्याण और सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस महायज्ञ में पूरे सप्ताह चोपन क्षेत्र सहित दूर-दराज के गांवों व शहरों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। अंतिम दिन हवन-पूजन, पूर्णाहुति, संत-महात्माओं के आशीर्वचन और विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मेड़र माता मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा रहा। समापन अवसर…
ओबरा/सोनभद्र (27 जुलाई 2026)। ओबरा स्थित किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के लिए सोमवार का दिन बेहद गौरवपूर्ण और भावुक कर देने वाला पल रहा। इसी विद्यालय से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाली श्रुति ओला अपने बचपन की यादों को संजोने और नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से मिलने अपने विद्यालय परिसर पहुँचीं।उनके विद्यालय आगमन से बच्चों, शिक्षकों एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। IAS श्रुति ओला के विद्यालय पहुँचने पर संस्था के प्रबंधक अमरदीप सिंह, प्रबंधिका जस्कृति तनेजा एवं प्रधानाचार्य सुनील कुमार…
ओबरा/सोनभद्र । ओबरा स्थित आरती चित्र मंदिर के ग्राउंड में आयोजित भव्य प्रदर्शनी मेले में इस बार जलपरी लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। अपनी मनमोहक वेशभूषा, आकर्षक मंच सज्जा और जीवंत प्रस्तुति से जलपरी मेले में आने वाले हर दर्शक का भरपूर मनोरंजन कर रही है। बच्चे, युवा और परिवार बड़ी संख्या में इस अनोखे आकर्षण को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। शाम ढलते ही जलपरी के शो के आसपास लोगों का हुजूम जुटने लगता है। दर्शक जलपरी के साथ सेल्फी लेने और यादगार तस्वीरें खींचने के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। खासकर…
ओबरा/दुद्धी/सोनभद्र (27 जुलाई 2026)। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में हर घर योग, हर घर आयुर्वेद के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारत स्वाभिमान (सोनभद्र) के जिला प्रभारी योगाचार्य वीरेंद्र योगी के नेतृत्व में बभनी क्षेत्र के योग शिक्षकों एवं प्रभारियों की एक अति महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संपन्न हुई। बभनी स्थित डॉ. हीरालाल के आवास पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ योग शिक्षक देवेन्द्र जी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि योग संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु बभनी शिव मंदिर के हॉल में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन…
रेणुकूट (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश)।जनपद सोनभद्र के रेणुकूट निवासी एवं हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह (पुत्र स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुधवार को थाईलैंड के पटाया शहर के लिए रवाना हो गए। रवि सिंह 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली 9वीं हीरोज़ ताईक्वानडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2026 में पुरुष वर्ग अंडर-58 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे। इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के लगभग 30 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे रवि सिंह पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में…
