Author: admin
चोपन/सोनभद्र (22 जुलाई 2026)। चोपन नगर स्थित प्रसिद्ध मेड़र माता मंदिर परिसर में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् श्रीराम कथा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के अंतर्गत बुधवार को कथा व्यास पूज्य श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज ने भगवान शिव एवं माता पार्वती के मंगल विवाह का अत्यंत भावपूर्ण, ओजस्वी और सजीव वर्णन प्रस्तुत किया। कथा के दौरान पूरा पंडाल शिवमय हो उठा और श्रद्धालु स्वयं को कैलाश पर्वत पर संपन्न हो रहे दिव्य विवाह का प्रत्यक्ष साक्षी अनुभव करने लगे। भक्ति गीतों और मंगल ध्वनियों के बीच उपस्थित श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे तथा कथा रस में सराबोर होकर आध्यात्मिक आनंद…
शक्तिनगर/सोनभद्र (22 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शक्तिनगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी (CO) पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में संपन्न हुई। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को शक्तिनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना व क्षेत्र में दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर…
रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र (22 जुलाई 2026)। आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त तक संचालित होने वाली पावन कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ में आ गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों, धर्मगुरुओं व मंदिर पुजारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, विशेष सफाई, शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा स्वास्थ्य सेवाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी चर्चित…
रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र (22 जुलाई 2026)। जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को एक बड़ा और सख्त प्रशासनिक कदम उठाया है। प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच आयोजित अनिवार्य जनसुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई आकस्मिक समीक्षा में अनुपस्थित पाए गए 11 जिला स्तरीय अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध कर दिया गया है।जिलाधिकारी के इस कड़े रुख से पूरे प्रशासनिक महकमे और विभागीय कार्यालयों में हड़कंप मच गया है। समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) से अनुपस्थित पाए गए जिन 11…
दुद्धी/सोनभद्र (22 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजखड़ मोड़ के पास बुधवार को एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुनील कुमार अपनी पत्नी फुलवंती देवी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जैसे ही वे दुद्धी के रजखड़ मोड़ के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक…
शक्तिनगर/सोनभद्र (22 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में साइबर अपराधों पर रोकथाम और ठगी के शिकार पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम पुलिस टीम शक्तिनगर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड की ₹35,510/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ितों के मूल बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस करा दी है। प्राप्त विवरण के अनुसार, थाना शक्तिनगर क्षेत्र के अंतर्गत बीना निवासी युगल किशोर तिवारी (पुत्र कैलाश प्रसाद…
पिपरी/सोनभद्र (22 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपरी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस ने ऑपरेशन दहन के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 18,000 लीटर जप्तशुदा अवैध अंग्रेजी शराब का विधिवत विनष्टीकरण कराया। यह पूरी कार्रवाई माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र के आदेश (दिनांक 25.06.2026) के अनुपालन में जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा गठित त्रिस्तरीय समिति की देखरेख में संपन्न हुई।…
गाजीपुर।उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के आवाहन पर जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के नेताओं द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क से जुलूस के रूप में एक यात्रा निकाल कर सरजू पांडे पार्क पर पहुंचकर के महामहिम राष्ट्रपति महोदय को माननीय जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से विज्ञापन सौंपा गया नायब तहसीलदार सदर द्वारा लिया गया जिसमें मुख्य रूप से बीजेपी सरकार के नेताओं द्वारा देश एवं प्रदेश के पिछड़े दलित अल्पसंख्यकों तथा अन्य वर्ग के लोगों के साथ अन्याय और अत्याचार के साथ-साथ शोषण किया जा रहा है जिसे रोकने…
गाजीपुर/सादात। जनपद गाजीपुर के विकासखंड सादात अंतर्गत ग्राम कटया निवासी दूरदर्शन कलाकार एवं लोकगायक सूबेदार स्नेही एक बार फिर दूरदर्शन के मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके गीतों का प्रसारण 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को रात्रि 9:00 बजे दूरदर्शन के डीडी यूपी चैनल पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम “लोकरंग सुरों के संग” में किया जाएगा।इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के ख्यातिप्राप्त कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें जौनपुर के हेमंत शुक्ला, रायबरेली की अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, जौनपुर की खुशबू यादव तथा वाराणसी की प्रतिमा पंडित शामिल हैं। इनके साथ गाजीपुर के लोकगायक सूबेदार स्नेही अपनी लोकगीत प्रस्तुति से…
शादियाबाद (गाजीपुर)। राष्ट्रीय जल मिशन के तहत मंगलवार को थाना शादियाबाद परिसर में जल संरक्षण एवं जल बचत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल बचाने का संकल्प कराया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने कहा कि जल प्रकृति का अनमोल उपहार है और इसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि लगातार घटता भूजल स्तर और बढ़ती जल आवश्यकता भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।…
