Author: admin
गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन की बैठक सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। बैठक में निम्नलिखित कार्यसूची पर चर्चा उपरान्त निर्णय लिया गया। बैठक में बशिष्ट सिंह यादव, मे0 ब्राई प्लास्ट, मुगलानीचक, विद्युत बिल में रेगुलरटी सरचार्ज के सम्बन्ध में कमेटी बनाकर जॉच कराये जाने हेतु प्रबन्ध निदेशक, पूर्वाचल विद्युत वितरण मण्डल, वाराणसी को पत्र प्रेषित किये जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में सीवर लाइन हेतु खोदे गये गड्ढ़ों के कारण खराब हुई सड़कों को दुरूस्त किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि नगर पालिका परिषद् के…
(गाजीपुर), 21 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सत्यापन अभियान के तहत “बूथ अध्यक्ष सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में जखनिया विधानसभा क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन माता तेतरा देवी सच्चिदानंद महाविद्यालय, अलीपुर मदरा में आयोजित होगा।सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं, बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति, मंच संचालन, स्वागत, बैठने की व्यवस्था तथा संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तार…
(गाजीपुर)। भुड़कुड़ा क्षेत्र को नए पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) के रूप में रामकृष्ण तिवारी मिले। सैदपुर क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चर्चित रहे रामकृष्ण तिवारी अब भुड़कुड़ा सर्किल की जिम्मेदारी संभालेंगे। भुड़कुड़ा सर्किल के अंतर्गत भुड़कुड़ा कोतवाली, दुल्लहपुर थाना, शादियाबाद थाना और नंदगंज थाना की कमान उनके अधीन होगी। इन चारों थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। रामकृष्ण तिवारी के कार्यभार संभालने से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों को विश्वास…
(गाजीपुर)। शिक्षा क्षेत्र मरदह के न्याय पंचायत गांई में मंगलवार को शिक्षक संकुल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों ने टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) का प्रभावी प्रस्तुतीकरण करते हुए अपने नवाचार साझा किए तथा बच्चों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में एजेंडा के अनुसार पिछली संकुल बैठक की कार्यवाही की समीक्षा, प्रभावी शिक्षण व्यवहार, निपुण भारत मिशन के कैच-अप कार्यक्रम की प्रगति, डीईएआर गतिविधि, छात्र उपस्थिति, नामांकन, अधिगम स्तर की समीक्षा, विभागीय योजनाओं एवं नवीन शासनादेशों की जानकारी तथा आगामी माह की शैक्षणिक कार्ययोजना और शिक्षक संकल्प पर विचार-विमर्श किया गया।एआरपी सीमा…
ओबरा/सोनभद्र (21 जुलाई 2026)। ओबरा तापीय विद्युत परियोजना क्षेत्र अंतर्गत रामदास होटल से सेक्टर-3 को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। नाले की समय पर सफाई न होने और उसमें जमा कचरे व जलकुंभी के कारण जल निकासी पूरी तरह अवरुद्ध हो गई, जिससे पानी का तेज प्रवाह सीधे पक्की सड़क की ओर मुड़ गया। पानी के इस प्रचंड बहाव ने डामर की मजबूत सड़क को पूरी तरह काटकर उखाड़ दिया। मार्ग गहरे गड्ढों, बड़े पत्थरों और मलबे में तब्दील हो गया है, जिससे परियोजना कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों का…
दुद्धी/सोनभद्र (21 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों का एक नया और सनसनीखेज तरीका सामने आया है, जहां आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मिलीभगत या डेटा लीक के चलते एक ग्रामीण को 32 हजार से अधिक रुपये का चूना लग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में ग्राम नौडीहा निवासी नितेश कुमार शिवम पुत्र दिनेश कुमार ने दुद्धी कोतवाली पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपी साइबर ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और कटी हुई राशि वापस कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित…
शाहगंज/सोनभद्र (21 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र के थाना शाहगंज अंतर्गत ग्राम औरहथा में रहने वाले एक पीड़ित और भयभीत पिता रामलाल श्रीवास्तव अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री की सकुशल बरामदगी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। 26 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने से व्यथित पीड़ित पिता ने अब पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), मिर्जापुर परिक्षेत्र के समक्ष उपस्थित होकर न्याय की गुहार लगाई है।मामला बीती 04 जून 2026 का है, जब पीड़ित की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को आरोपी शिवम मौर्य (पुत्र राजेश मौर्य, निवासी: बलुआ) द्वारा बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया…
चोपन/सोनभद्र (21 जुलाई 2026) | जिला ब्यूरो चीफ कामेश्वर विश्वकर्मा। छत्तीसगढ़ से चार धाम चतुर्लिंग एवं 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन हेतु पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का मंगलवार को सोनभद्र जनपद के चोपन नगर पहुंचने पर आत्मीय एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं धर्माचार्य शिवकुमार पहाड़ी बाबा ने भारतीय सनातन संस्कृति की अतिथि देवो भव और धर्मपरायण परंपराओं को जीवंत करते हुए पदयात्रियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया।पदयात्रा करते हुए चोपन पहुंचे श्रद्धालुओं को शिवकुमार पहाड़ी बाबा ने अपने प्रतिष्ठान पर सादर आमंत्रित कर सम्मानपूर्वक बैठाया तथा उनके लिए चाय-नाश्ते और विश्राम की उत्तम…
बभनी/सोनभद्र (21 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीनी रंजिश को लेकर एक बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुल्हाड़ी के वार से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनी क्षेत्र में जमीन के सीमांकन/स्वामित्व को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।…
सोनभद्र, /21 जुलाई 2026 मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) कार्यालय के सभागार में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में पीएम-राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को जीवन रक्षा के सबसे महत्वपूर्ण गोल्डन आवर (दुर्घटना के ठीक बाद का पहला घंटा) में त्वरित और कैशलेस (मुफ्त) चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराना है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम नाथ ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों तथा शहरी क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाना इस योजना…
