Author: admin

शक्तिनगर/सोनभद्र (20 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में थानों पर लंबे समय से लंबित/सीज मालों एवं लावारिस वाहनों के निस्तारण हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शक्तिनगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एआरटीओ विभाग के सहयोग से विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए थाना परिसर में वर्षों से खड़े 02 सीज वाहनों की सफलतापूर्वक नीलामी कराई और उन्हें परिसर से अवमुक्त कराया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के…

Read More

दुद्धी/सोनभद्र (20 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट जैसे गंभीर मामले में वांछित चल रहे एक नफर वारंटी अभियुक्त को उसके गृह जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में अंजाम दी गई।…

Read More

बांसडीह, बलिया। कोतवाली बांसडीह क्षेत्र में जमीन की हिस्सेदारी और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को सुबह करीब 8:00 से 8:30 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि प्रथम पक्ष के अभिषेक मिश्रा (मिंटू) पुत्र वीरेंद्र मिश्रा तथा द्वितीय पक्ष के अशोक मिश्रा पुत्र चंद्रशेखर मिश्रा, दोनों निवासी वार्ड संख्या-15, कस्बा एवं थाना बांसडीह, के बीच जमीन की हिस्सेदारी और निर्माण कार्य को लेकर विवाद हो गया।बताया गया कि संबंधित भूमि का…

Read More

बैरिया, बलिया। बलिया पुलिस की स्वाट/सर्विलांस टीम और बैरिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक चोरी का ट्रैक्टर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें, दो पंपिंग सेट मोटर, चोरी में प्रयुक्त उपकरण तथा एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई 19 जुलाई 2026 की तड़के करीब 2:45 बजे की गई। पुलिस टीम बैरिया से बिहार जाने वाले मार्ग पर…

Read More

रेवती, बलिया। साइबर ठगी का शिकार हुई एक युवती को बलिया पुलिस ने बड़ी राहत दिलाते हुए ठगी गई 19,600 रुपये की पूरी धनराशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी।पुलिस के अनुसार, नाजनी परवीन पुत्री समीउल्ला, निवासी रेवती, ने 23 जनवरी 2026 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 19,600 रुपये स्थानांतरित कर लिए थे।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल साइबर सेल संजय वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के निर्देशन में थाना रेवती पुलिस ने मामले में…

Read More

बांसडीह, बलिया, 19 जुलाई। थाना बांसडीह रोड पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए 27 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत ₹4,11,714 बताई गई है।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर मोबाइल गुम होने के बाद पीड़ितों ने थाना बांसडीह रोड में शिकायत दर्ज कराई…

Read More

बैरिया बलिया। बलिया पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वाट, सर्विलांस और बैरिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर रविवार तड़के जयप्रकाश नगर बंधा मार्ग स्थित टोलाबाज राय मोड़ पर घेराबंदी की गई। सूचना थी कि चोरी की मोटरसाइकिलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर बिहार ले जाकर बेचने…

Read More

रसड़ा (बलिया), 18 जुलाई 2026। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा में शनिवार, 18 जुलाई 2026 को विश्व इमोजी दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय ने माताओं एवं अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया, जिससे यह आयोजन बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए यादगार बन गया।कार्यक्रम के दौरान माताओं और बच्चों ने मिलकर रंग-बिरंगे इमोजी तैयार किए, जिनके माध्यम से उन्होंने अपनी भावनाओं और रचनात्मकता को अभिव्यक्त किया। इसके साथ ही मदर-चाइल्ड रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय परिसर एवं…

Read More

जखनिया (गाजीपुर)। तहसील जखनिया सभागार में डॉ. संजय कनौजिया के सानिध्य में शौर्य सैनिक संगठन एवं सीआरपीएफ भाईचारा संगठन के तत्वावधान में पत्रकारों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पत्रकारों तथा पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. संजय कनौजिया ने कहा कि देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर जवान सेवानिवृत्ति के बाद भी विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं पत्रकार अपनी निष्पक्ष लेखनी और खबरों के…

Read More

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के विशेष आग्रह पर सोमवार को सैदपुर ब्लॉक के तेतारपुर ग्राम पंचायत में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। लगातार हो रही तेज बारिश के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा। शिविर में करीब 300 लोगों ने अपनी आंखों की निःशुल्क जांच कराई।शिविर में जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक और व्यवस्थापक धीरज सिंह ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की।बताया गया कि तेतारपुर ग्राम पंचायत, जो एमएलसी विशाल सिंह…

Read More