Author: admin

शक्तिनगर/सोनभद्र (19 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एनसीएल (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल, जिसमें चार लोहे की मोटर और तांबे (कॉपर) का तार शामिल है, बरामद किया है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का कुछ ही घंटों में सफल अनावरण कर दिया…

Read More

अनपरा/सोनभद्र (19 जुलाई 2026)। देशव्यापी पर्यावरण संरक्षण मुहिम से प्रेरणा लेते हुए रविवार को अनपरा औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण की सुरक्षा और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। स्पोर्टिंग क्लब अनपरा वॉलीबॉल समिति के तत्वावधान में स्थानीय वॉलीबॉल मैदान परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ऊर्जावान खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल मैदान के चारों तरफ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। चूंकि अनपरा एक प्रमुख औद्योगिक और ऊर्जांचल…

Read More

रायपुर/सोनभद्र (19 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में वांछित और फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत रायपुर पुलिस को एक बड़ी अंतर्राज्यीय सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर वांछित अभियुक्त को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सर्विलांस टीम की मदद से जाल बिछाकर संयुक्त पुलिस टीम ने अभियुक्त को दबोचा और विधिक प्रक्रिया के तहत ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के…

Read More

ओबरा/सोनभद्र (19 जुलाई 2026)। इंसानियत को जोड़ने और नर सेवा को नारायण सेवा मानने के पावन संकल्प के साथ ओबरा नगर के सुभाष चौराहा स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में श्रीराम सेवा समिति द्वारा संचालित साप्ताहिक खिचड़ी भंडारे ने सेवा का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले इस लोक-कल्याणकारी भंडारे की निरंतरता को जल्द ही सफलता पूर्वक एक वर्ष (1 साल) पूरा होने जा रहा है। हर शनिवार सायं 6:00 बजे के बाद से ही मंदिर प्रादेश में समाज के हर वर्ग के श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों का तांता लग जाता है, जो पूरी श्रद्धा…

Read More

दुद्धी/सोनभद्र (19 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों से संबंधित तीन नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) / न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुद्धी द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंटों (NBW) के तहत अमल में लाई गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय…

Read More

घोरावल/सोनभद्र (19 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत घोरावल पुलिस को एक बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने सोनभद्र, प्रयागराज और कौशाम्बी सहित कई जनपदों में विभिन्न गंभीर मामलों में वांछित ₹25,000 के इनामी शातिर अपराधी को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है।लंबे समय से फरार चल रहे इस शातिर गैंगस्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय…

Read More

ओबरा (सोनभद्र) । रविवार को ओबरा नगर के हृदय स्थल हनुमान मंदिर चौराहा पर लोकतांत्रिक मूल्यों को रेखांकित करते हुए एक अभूतपूर्व नागरिक पहल देखने को मिली। सोन चेतना सामाजिक संगठन के आह्वान पर नगर के सजग युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने किसी भी राजनैतिक दल के झंडे या नारेबाज़ी के बिना नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा परिसर में सामूहिक श्रमदान (स्वच्छता अभियान) चलाया।इस अवसर पर संगठन के संस्थापक अभिषेक अग्रहरी ने कहा कि 21st सदी के भारत में जब भी युवाओं के सुरक्षित भविष्य, पढ़ाई-लिखाई की शुचिता और परीक्षाओं की ईमानदारी जैसे बुनियादी और गंभीर विषय उठते…

Read More

बभनी/सोनभद्र (19 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत शीशटोला जंगल में शनिवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें पार करते हुए एक सर्राफा व्यापारी के साथ बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और व्यापारी द्वारा विरोध किए जाने पर चाकू से ताबड़तोड़ तीन वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। लुटेरे व्यापारी के पास से लगभग 300 ग्राम सोने और 8 किलो चांदी के कीमती जेवरात समेत दुकान का मुख्य बहीखाता लूटकर घने जंगलों की आड़ में फरार हो गए। इस घटना से सीमावर्ती व्यापारिक…

Read More

कोन/सोनभद्र (19 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र के नव सृजित विकास खंड कोन के अंतर्गत केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। क्षेत्र के लिए स्वीकृत हर्रा कदरा ग्राम समूह पेयजल योजना ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय अभिशाप साबित हो रही है। फ्लोरोसिस से बुरी तरह प्रभावित इस वनांचल क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को कुड़वा में एकत्रित होकर कार्यदायी संस्था और जल निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की।ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि कार्यदायी संस्था विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया…

Read More

रेणुकूट, सोनभद्र (18 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में एक ओर जहां जिला प्रशासन और जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के कुशल निर्देशन में गांव से लेकर शहरों तक सघन घर-घर सफाई अभियान चलाकर संक्रामक बीमारियों को रोकने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रेणुकूट नगर पंचायत में इन दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। रेणुकूट नगर पंचायत की घोर लापरवाही और उदासीन कार्यप्रणाली के चलते आज स्थानीय जनता बदबू, कीचड़ और कूड़े के ढेरों के बीच नारकीय जीवन जीने को विवश है। सबसे बदतर और चिंताजनक हालात नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में…

Read More