Author: admin

चोपन/सोनभद्र (18 जुलाई 2026)। धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना के केंद्र के रूप में विख्यात चोपन नगर एक बार फिर भक्ति, वैदिक परंपराओं और सनातन संस्कृति की दिव्य आभा से आलोकित होने जा रहा है। चोपन ग्राम सभा (वार्ड नंबर 1) में सोन नदी के सुरम्य तट पर स्थित सिद्धपीठ मां मेड़र माई मंदिर परिसर में आगामी 20 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले विश्व शांति महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस विराट धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह का माहौल है।आयोजन समिति के अनुसार, इस आठ…

Read More

सोनभद्र (18 जुलाई 2026)। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरे जनपद सोनभद्र के सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर है। भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम रास्तों के कारण इस आधुनिक डिजिटल युग में भी जो ग्रामीण मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे थे, उनकी यह परेशानी अब हमेशा के लिए खत्म होने जा रही है।उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) जल्द ही जनपद की रॉबर्ट्सगंज, घोरावल व दुद्धी तहसील के 14 चिन्हित नेटवर्क विहीन गांवों में 4-जी (4G) मोबाइल…

Read More

सोनभद्र (18 जुलाई 2026)। शासन की मन्शा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद सोनभद्र की चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। घोरावल तहसील में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद अनिवार्य रूप से शिकायतकर्ताओं से उनका फीडबैक लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर…

Read More

घोरावल/सोनभद्र (18 जुलाई 2026)। जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प के मूल संदेश के साथ जनपद सोनभद्र में भूजल संरक्षण को लेकर एक व्यापक मुहिम शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 16 से 22 जुलाई तक मनाए जा रहे भूजल सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को घोरावल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बढ़ती जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए वर्षा जल संचयन (रेन वॉटर हार्वेस्टिंग) और…

Read More

ओबरा/सोनभद्र (18 जुलाई 2026)। नारी शक्ति का करें सम्मान, तभी बनेगा देश महान के मूल मंत्र के साथ सोनभद्र पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत ओबरा स्थित शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस पाठशाला के माध्यम से भारी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं को कानून, सुरक्षा उपायों और डिजिटल दुनिया के खतरों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी ओबरा…

Read More

संवाददाता जखनिया (गाजीपुर)। जखनिया तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को जनसमस्याओं के बड़े मंच के रूप में सामने आया। रिमझिम बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की मौजूदगी से लोगों में समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी, लेकिन भारी भीड़ के कारण प्रशासनिक व्यवस्था पर भी दबाव साफ दिखाई दिया।भीड़ के आगे छोटी पड़ी व्यवस्थासमाधान दिवस में इतनी भीड़ उमड़ी कि सभागार के भीतर खड़े होने तक की जगह नहीं बची। पुलिसकर्मियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राममूर्ति…

Read More

संवाददाता गाजीपुर। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में जखनियां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मुड़ियारी की प्रतिभाशाली छात्रा रिया सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रिया ने 720 अंकों में से 646 अंक प्राप्त करते हुए 98.8451236 प्रतिशतक स्कोर हासिल किया। उन्हें अखिल भारतीय रैंक (AIR) 6123 तथा सामान्य वर्ग में 2680वीं रैंक प्राप्त हुई है। जारी स्कोर कार्ड के अनुसार रिया सिंह ने भौतिक विज्ञान में 130 अंक, रसायन विज्ञान में 156 अंक तथा जीवविज्ञान (वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान) में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे 360 अंक अर्जित…

Read More

संवाददाता मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। मोहम्मदाबाद नगर के वकीलबाड़ी रोड के समीप आयोजित ‘लंदन सिटी’ प्रदर्शनी मेला इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, लेकिन इसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय नागरिकों के बीच कई तरह की चिंताएं भी सामने आ रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना या बड़ा हादसा हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। जिस स्थान पर मेला आयोजित किया गया है, वह गाजीपुर-बलिया को जोड़ने वाला अत्यंत व्यस्त मुख्य मार्ग है। इस सड़क पर दिनभर ट्रक, डंपर, ट्रेलर सहित भारी वाहनों का आवागमन बना रहता…

Read More

संवाददाता करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर)। थाना करीमुद्दीनपुर में तैनात उपनिरीक्षक अंगद सिंह के स्थानांतरण पर थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक राज नारायण सिंह की उपस्थिति में पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने कार्यकाल के दौरान उपनिरीक्षक अंगद सिंह ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यशैली से लोगों का विश्वास जीता। उनके सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा की सभी ने सराहना की। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए…

Read More

उत्तर प्रदेश के जनपद गाज़ीपुर अंतर्गत भांवरकोल क्षेत्र से बिजली संकट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। क्षेत्र के बीरपुर फीडर (फिटर) के तहत आने वाले गांवों में इन दिनों बेतहाशा और मनमानी विद्युत कटौती से स्थानीय जनता के बीच भारी हाहाकार और आक्रोश का माहौल है। उमस और भीषण गर्मी के इस मौसम में अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है।ऊर्जा मंत्री की व्यवस्था पर उठ रहे सवालस्थानीय नागरिकों और सहित कई प्रबुद्ध जनों ने क्षेत्र की बदहाल विद्युत आपूर्ति को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की कार्यप्रणाली…

Read More