Author: admin

बाराचवर/ गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में लंबे समय से बारिश नहीं होने और लगातार पड़ रहे सूखे के कारण किसानों की महीनों की मेहनत पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। धान की फसल पानी के अभाव में सूखने लगी थी, जिससे किसान बेहद चिंतित थे। लेकिन शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश ने किसानों के लिए राहत की सौगात लेकर आई।। विशेष रूप से बाराचवर विकासखंड एवं मुहम्मदाबाद तहसील का करइल क्षेत्र, जो रबी और खरीफ दोनों फसलों के लिए प्रसिद्ध माना जाता है, वहां बारिश के बाद खेतों में नई रौनक लौट…

Read More

गाजीपुर। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद गाजीपुर जिला इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जिला महासचिव रामप्रवेश शर्मा एवं जिला प्रवक्ता संतोष पाण्डेय ने पौधारोपण कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। दोनों पदाधिकारियों की इस सराहनीय पहल की संगठन के सभी सदस्यों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की, जिससे परिषद परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद गाजीपुर के जिलाध्यक्ष पुनित कुमार त्रिपाठी ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि,”माँ हमें जीवन देती है और पेड़ पूरी…

Read More

गाजीपुर। देश में कथित पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को पूर्व छात्रसंघ महामंत्री (पीजी कॉलेज) एवं पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने राष्ट्रपति के नाम खून से पत्र लिखकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विनोद जोशी के माध्यम से भेजा गया।सुधांशु तिवारी ने कहा कि लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं से देश के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शिक्षाविद् एवं पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन करते हुए केंद्र…

Read More

गाजीपुर। 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने शनिवार को ददरी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ददरी घाट पर स्नान कर गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को स्नान, जल भरने, आवागमन तथा ठहरने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं…

Read More

भांवरकोल (गाजीपुर): दृष्टि उजागर दिनांक 18/07/2026 कोतहसील मुहम्मदाबाद के विकास खंड भांवरकोल की ग्राम सभा सुखडेहरा निवासी और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण बिहारी राय को प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।इसी क्रम में विकास खंड भांवरकोल के परिसर में स्थित स्वर्गीय विधायक कृष्णानंद राय की मूर्ति पर श्री कृष्ण बिहारी राय द्वारा माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।इसके पश्चात, कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायत अवथही में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे,रविकान्त उपाध्याय, शशांक राय, राजेश मिश्रा (मंडल प्रथम), सतीश…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के साथ पूरा शहर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। पुराना बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। रथ के दर्शन करने और उसकी रस्सी खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से रथ को आगे बढ़ाया। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इसी आस्था…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) श्री जगन्नाथ रथ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। गुरुवार को निकली भव्य रथ यात्रा के दौरान पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने स्वयं नगर क्षेत्र में निर्धारित शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वह पुलिस बल के साथ यात्रा के दौरान लगातार मौजूद रहे तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर धार्मिक उत्साह के साथ सहभागिता की। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है, लेकिन नगर पालिका की कार्रवाई की प्रभावशीलता पर अब सवाल उठने लगे हैं। गोल मार्केट में बुलडोजर चलाकर हटाई गईं अवैध दुकानें कुछ ही समय बाद फिर से उसी स्थान पर सज गईं, जिससे पालिका की कार्रवाई महज औपचारिकता बनकर रह गई।कुछ दिन पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह के नेतृत्व में गोल मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे लगी अवैध दुकानों को हटाया गया और दोबारा अतिक्रमण…

Read More

हापुड़ मनीष कुमार) मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाने को लेकर जिलाधिकारी कविता मीना ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कई विभागों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी समीक्षा से पहले सभी कमियों को दूर कर विभागीय रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति का आकलन किया। जिन विभागों की रैंक सी और डी श्रेणी…

Read More

हापुड़ (मनीष कुमार) गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक युवक के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वीडियो में एक महिला और दो युवक कथित रूप से युवक की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया। इतना ही नहीं, उससे महिला के पैर पकड़वाकर माफी भी मंगवाई गई। वीडियो में माफी मांगने के बाद भी मारपीट जारी रहने का दावा किया जा रहा है। दिनदहाड़े…

Read More