Author: admin
सोनभद्र जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो वारदातों में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का भारी मात्रा में घरेलू सामान और नगदी बरामद की है।यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई। पिपरी पुलिस…
सोनभद्र । खरीफ सीजन में किसानों को खाद की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सोनभद्र जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। जनपद में डीएपी और यूरिया वितरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर बुधवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों, अपर जिलाधिकारी (ADM) और उपजिलाधिकारियों (SDM) द्वारा सहकारी समितियों का सघन व औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 सहकारी समितियों के सचिवों के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव…
सोनभद्र । बारिश के मौसम के दस्तक देते ही संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकने और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के लिए जनपद सोनभद्र में स्वास्थ्य और पंचायती राज विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के कड़े निर्देशानुसार जिले में 1 जुलाई 2026 से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई 2026 से दस्तक अभियान का संचालन किया जा रहा है।इस अभियान के तहत ग्रामीण अंचलों में साफ-सफाई, जलभराव की समस्या से निपटारे और गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों की खोज का कार्य बेहद आक्रामक तरीके से चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन…
सोनभद्र जनपद में नशे के सौदागरों और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख लगातार जारी है। इसी क्रम में आज पिपरी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान डोंगिया नाला घाट से दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे विशेष नशा विरोधी अभियान के तहत की गई है। पिपरी थाना पुलिस द्वारा यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)…
जनपद सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) सोनभद्र जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में थाना बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत की गई है। यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन और थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में…
जखनिया (गाजीपुर)। जखनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन चौहान (25 वर्ष) पुत्र रामाशीष चौहान, निवासी ग्राम बडनपुर, थाना शादियाबाद, अपने बड़े भाई के साथ वाराणसी स्थित बीएचयू में इलाज कराने जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि मोहन को पिछले कुछ दिनों से सिरदर्द और बुखार…
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के शहीद अब्दुल हमीद पार्क, धामूपुर में गुरुवार को समाजसेवियों ने राष्ट्रपति के नाम खून से पत्र लिखकर प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक एवं पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक का आमरण अनशन समाप्त कराने की मांग की। समाजसेवियों ने कहा कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनशनरत सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है, ऐसे में सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी रमेश यादव ने कहा कि सोनम वांगचुक का आमरण अनशन 18वें दिन में प्रवेश कर चुका है। लगातार उपवास के कारण उनका…
भांवरकोल (गाज़ीपुर) दृष्टि उजागर 16 जुलाईभीषण गर्मी और लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मौसम मेहरबान हो गया है। क्षेत्र में आज सुबह से हो रही झमाझम बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। सूखे पड़े खेतों में पानी भरते ही भांवरकोल और आस-पास के ग्रामीण इलाकों में धान की रोपनी का काम पूरी रफ्तार से शुरू हो गया है।खेतों में लौटी रौनक, सुबह से शाम तक जुटे किसानमौसम के बदलते ही भांवरकोल क्षेत्र के अमवा, शेरपुर, मछटी, सुकडेहरी बाॅठा कनुवान सहित तमाम गांवों के सिवानों (खेतों) में रौनक लौट आई है। किसान, महिलाएं और मजदूर सुबह की पहली…
गाजीपुर। अखंड भारत मिशन ने संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शिक्षाविद, अधिवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी प्रमोद कुमार सिन्हा को गाजीपुर जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अश्वनी शर्मा ने 15 जुलाई 2026 को आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। उनकी नियुक्ति की संस्तुति प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी वेदप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा की गई।जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, प्रमोद कुमार सिन्हा की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता, समर्पण तथा मिशन के उद्देश्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी…
संवाददाता सैदपुर।सैदपुर कोतवाली में मिशन शक्ति की प्रभारी उपनिरीक्षक श्वेता तिवारी का स्थानांतरण नंदगंज थाना क्षेत्र की एक पुलिस चौकी पर होने के उपलक्ष्य में कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने उपनिरीक्षक श्वेता तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्वेता तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़े कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। विदाई समारोह में महिला आरक्षियों सहित कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें भावभीनी विदाई दी और…
