Author: admin
गाजीपुर। विकास खंड रेवतीपुर की ग्राम पंचायत रेवतीपुर में बुधवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की मौजूदगी में आयोजित चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं।चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क मरम्मत, राशन वितरण, आवास योजना, पेंशन, राजस्व और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर लगाकर…
जखनिया (गाजीपुर)। जखनिया रेलवे स्टेशन के पास बुधवार दोपहर एक बड़ी लापरवाही के चलते रेलवे फाटक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाराणसी सिटी से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन से ठीक पहले एक टोटो चालक ने बंद हो रहे रेलवे फाटक के बूम में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गया। गेटमैन की सतर्कता और रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से संभावित बड़ा हादसा टल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे जखनिया रेलवे स्टेशन के उत्तरी दिशा स्थित गेट संख्या-17 (स्पेशल) को वाराणसी सिटी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के गुजरने के लिए…
(गाजीपुर)। क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय मरदह के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा आज क्षेत्र में एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। यह संयुक्त रैली शासन के निर्देशानुसार ‘स्कूल चलो अभियान’ और ‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ के तहत आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति लोगों को सचेत करना था।मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख श्रीमती सीता सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह व खण्ड शिक्षा अधिकारी निलेन्द्र चौधरी के द्वारा रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। विद्यालय परिसर से…
/विकासखंड बाराचवर के तहसील मोहम्मदाबाद के ग्राम न्यू उर्फ ऊंचाडीह में विवादित भूमि पर न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वादी सूबेदार सिंह कुशवाहा ने प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाद संख्या 202314290206186, सूबेदार बनाम इतवारी, अंतर्गत धारा 116, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत गाटा संख्या 563, रकबा 0.3700 हेक्टेयर, मौजा न्यू उर्फ ऊंचाडीह, परगना एवं तहसील मोहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर का मामला उप जिलाधिकारी (न्यायिक), मोहम्मदाबाद की अदालत में विचाराधीन है।। वादी सूबेदार सिंह का कहना है…
भांवरकोल। (गाजीपुर ) दृष्टि उजागर स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुकडेहरी कला से बाठा संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा यह संपर्क मार्ग वर्षों से मरम्मत और निर्माण की बाट जोह रहा है। बरसात शुरू होते ही सड़क पर बने गहरे गड्ढों और उखड़े खड़ंजे ने आवागमन को बेहद कठिन बना दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से होकर लोग भांवरकोल थाना, ब्लॉक मुख्यालय तथा आसपास के गांवों तक पहुंचते हैं। लेकिन बारिश के दौरान सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है…
जखनियां (गाजीपुर)। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए 373 जखनियां (अनुसूचित जाति सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। क्षेत्र में पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन, जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और प्रमुख स्थानों पर पार्टी के संदेशों एवं नारों के साथ दीवार लेखन कराया जा रहा है। इसी क्रम में पार्टी से जुड़े नेता विनय सागर का नाम भी प्रमुखता से प्रचारित किया जा रहा है, जिन्हें क्षेत्र में भावी प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा…
रसड़ा (बलिया)। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बालीपुर जमाल में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण प्रेमी अमित सिंह ‘डीसी’ के विशेष सहयोग से विद्यालय परिसर में विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पीपल, जो 24 घंटे ऑक्सीजन देने के लिए प्रसिद्ध है, तथा औषधीय गुणों से भरपूर मौलश्री के पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पौधे के चारों ओर मजबूत लोहे की जाली (ट्री-गार्ड) लगाई गई, ताकि उन्हें पशुओं और अन्य संभावित…
बेल्थरा रोड, बलिया, 15 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उभांव पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना उभांव में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के पिन्टू राजभर उर्फ राजकुमार राजभर, निवासी अवाया, थाना उभांव ने उसके घर में घुसकर छेड़खानी की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना उभांव…
रेवती, बलिया, 15 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेवती पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना रेवती में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 13 जुलाई की सुबह उसकी 8 वर्षीय पुत्री स्कूल जा रही थी। इसी दौरान गांव के छोटेलाल यादव ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पहले उसने बच्ची से अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर मारपीट की।…
बांसडीह, बलिया, 15 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बांसडीह रोड पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से गुम हुआ एक मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया।पुलिस के अनुसार, आवेदक का ओप्पो F13 मोबाइल फोन साहौं क्षेत्र में कहीं गुम हो गया था। इसकी सूचना आवेदक ने स्वयं CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मोबाइल की लोकेशन बिहार के बक्सर जनपद में मिली। इसके बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर मोबाइल थाना बांसडीह रोड मंगवाया।पुलिस ने करीब…
