Author: admin

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के बीपीईएस विभाग के प्रोफेसर (डॉ.) सुजीत कुमार सिंह ने मुख्य कुलानुशासक (मुख्य नियंता) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। महाविद्यालय में आयोजित एक अनौपचारिक कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने उन्हें पदभार सौंपा। प्राचार्य ने बताया कि इससे पूर्व मुख्य कुलानुशासक/मुख्य नियंता के पद पर अध्यापक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस.डी. सिंह परिहार कार्यरत थे। नए शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय की प्रबंध समिति ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रो. (डॉ.) सुजीत कुमार सिंह के नाम पर सहमति प्रदान की, जिसके बाद 1 जुलाई 2026 को…

Read More

गाजीपुर। गाजीपुर पुलिस के लिए गर्व का क्षण रहा, जब जनपद में कार्यरत 15 आरक्षियों का चयन उपनिरीक्षक (दरोगा) पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी चयनित कर्मियों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।पुलिस अधीक्षक ने चयनित उपनिरीक्षकों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने सभी को नए पद की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।उपनिरीक्षक पद पर चयनित आरक्षियों में खुशी…

Read More

गाजीपुर। जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने और स्वच्छता अभियान को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को ऑडिटोरियम सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के 167 प्रशासकों एवं ग्राम पंचायत सचिवों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में घर-घर से कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने निर्देशित किया कि प्रत्येक घर एवं दुकान पर…

Read More

जखनिया (गाजीपुर)। जखनिया तहसील क्षेत्र के अलीपुर मदरा ग्राम सभा स्थित नवपुरा गांव के एक प्रवासी युवक की सऊदी अरब में गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवपुरा निवासी मिश्री यादव के पुत्र विनोद यादव (36 वर्ष) लगभग नौ माह पूर्व रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे। बीते 12 जुलाई की रात उनकी गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी सऊदी…

Read More

भांवरकोल (गाजीपुर)। विकास खंड भांवरकोल मुख्यालय के समीप स्थित मां काली मंदिर परिसर में लगने वाली सब्जी मंडी अव्यवस्थाओं के कारण लोगों की परेशानी का कारण बन गई है। सब्जी बाजार के बीच मांस और मछली की दुकानें लगने से जहां शाकाहारी ग्राहकों को असुविधा हो रही है, वहीं बारिश के मौसम में उठने वाली दुर्गंध से बाजार का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सब्जी खरीदने इस मंडी में पहुंचते हैं। लेकिन सब्जी मंडी के बीच मांस और मछली की बिक्री होने तथा उनके…

Read More

शादियाबाद (गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे दुर्गा चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा 10 से 15 वाहनों का चालान किया गया साथ ही वाहन चालकों की जांच की गई तथा नाबालिग बच्चों की तलाशी लेकर उनके मोबाइल फोन के व्हाट्सएप ग्रुप की भी जांच की गई। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की…

Read More

मरदह (गाजीपुर)। क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय मरदह के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा आज क्षेत्र में एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। यह संयुक्त रैली शासन के निर्देशानुसार ‘स्कूल चलो अभियान’ और ‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ के तहत आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति लोगों को सचेत करना था।मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख श्रीमती सीता सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह व खण्ड शिक्षा अधिकारी निलेन्द्र चौधरी के द्वारा रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। विद्यालय परिसर…

Read More

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में नवीन सत्र- 2026-27 का दीक्षारम्भ वैदिक विधि-विधान के साथ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर शोध ग्रंथालय में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर आरती की गई। इसके साथ ही हवन-यज्ञ का भी आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने मंगलकामना की। प्राचार्य प्रोफे० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध ग्रंथालय के परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत कॉलेज के संस्थापक सचिव एवं प्रबंधक स्वर्गीय बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर प्राचार्य प्रोफ० डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने…

Read More

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना शादियाबाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, बुधवार 15 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक सचिन सिंह अपनी टीम के साथ करारबीर ग्राम यूसुफपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 162/2026, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय कुमार (22 वर्ष) पुत्र विंध्याचल राम, निवासी ग्राम खुटहन, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे…

Read More

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की गाजीपुर शाखा में बुधवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभार्थी के नामिनी को दो लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया। चेक का वितरण बैंक के अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव और उप अंचल प्रमुख के.डी. गुप्ता ने किया।इस अवसर पर अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव ने उपस्थित ग्राहकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बैंक के कर्मचारियों और बैंक मित्रों से इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत अधिक से अधिक पात्र लोगों का नामांकन सुनिश्चित…

Read More