Author: admin

चितबड़ागांव, बलिया, 15 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चितबड़ागांव पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर अभियुक्त सुनील कुमार सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी ग्राम सुजायत, थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया को उसके गांव के पास स्थित सड़क से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना फेफना में मु.…

Read More

बेल्थरा रोड (बलिया)। बेल्थरा रोड क्षेत्र के मझौलिया गांव निवासी रुपेश यादव पुत्र राजेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती-2025 के अंतिम परिणाम में प्रदेश स्तर पर 50वीं रैंक प्राप्त कर बलिया जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।रुपेश यादव की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, पिपरौली बड़ागांव से हुई। उन्होंने वर्ष 2016 में हाईस्कूल तथा वर्ष 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा इसी विद्यालय से उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2021 में बांके बहादुर पीजी कॉलेज, मुजौना (बलिया) से स्नातक (बी.ए.) की डिग्री प्राप्त…

Read More

सहतवार, बलिया, 15 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सहतवार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्रा के नेतृत्व में थाना सहतवार के उपनिरीक्षक सुधाकर अपनी पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खोरौली में हुई मारपीट की घटना से संबंधित मुकदमा…

Read More

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के संरक्षण तथा संवर्धन की दिशा में सोनभद्र जिला प्रशासन ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने नई हिंदुआरी में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (डीएमएफ) फंड से एक आधुनिक व आत्मनिर्भर वृहद गौशाला के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इस महात्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत आएगी, और इसका निर्माण कार्य जल्द ही धरातल पर शुरू करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने परियोजना की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस प्रस्तावित वृहद गौशाला का मुख्य…

Read More

सोनभद्र (15 जुलाई 2026)। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद अभिषेक वर्मा ने बुधवार की रात्रि में नगर सर्किल (थाना रॉबर्ट्सगंज एवं थाना चोपन) का अर्दली रूम किया। थाना रॉबर्ट्सगंज में आयोजित इस अर्दली रूम के दौरान एसपी ने पुलिस कार्यों की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अर्दली रूम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, वाचक पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण पर्वत, थाना रॉबर्ट्सगंज व थाना चोपन के प्रभारी निरीक्षकगण, सर्किल के समस्त चौकी…

Read More

सोनभद्र- (15 जुलाई 2026)। नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज में हर साल मानसून के दौरान होने वाली भीषण जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान ढूंढ लिया गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की विशेष पहल पर जिले के डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (डीएमएफ) फंड से 23.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 4.46 किलोमीटर लंबे आरसीसी (RCC) नाला निर्माण को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस ऐतिहासिक फैसले से दशकों पुरानी ड्रेनेज समस्या से नगरवासियों को हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। विगत दिनों जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर जाकर जलभराव से सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाली…

Read More

ओबरा,सोनभद्र (15 जुलाई 2026)। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओबरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 जुलाई 2026 की रात थाना ओबरा पुलिस की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग और वांछित अपराधियों की तलाश में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना और सतर्कता के आधार पर करीब रात्रि 08:10 बजे…

Read More

पन्नूगंज, सोनभद्र। साइबर अपराधियों के खिलाफ सोनभद्र पुलिस का कड़ा शिकंजा लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पन्नूगंज पुलिस की साइबर टीम ने एक सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति की फंसी हुई पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने त्वरित एक्शन लेते हुए पीड़ित के खाते से उड़े कुल ₹15,000 की संपूर्ण धनराशि उसके मूल बैंक खाते में सुरक्षित वापस करवा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी देवेंद्र कुमार अज्ञात साइबर ठगों के जाल में फंस गए थे। शातिर ठगों ने उनके…

Read More

सोनभद्र (15 जुलाई 2026)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के पुनर्गठन और आलेख्य प्रकाशन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में माननीय सांसद, माननीय विधायकगण तथा मान्यता प्राप्त समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और मतदान केंद्रों व स्थलों के संबंध में आए प्रस्तावों पर गहन चर्चा की। बैठक में बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 400-घोरावल, 401-रॉबर्ट्सगंज, 402-ओबरा (अ.ज.जा.) एवं 403-दुद्धी (अ.ज.जा.) के मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन बीते…

Read More

सोनभद्र (15 जुलाई 2026)। खरीफ सीजन में किसानों को खाद की किल्लत से बचाने और समय पर कृषि इनपुट उपलब्ध कराने के लिए सोनभद्र जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन से जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति के आधार पर जनपद की सहकारी समितियों एवं इफको (IFFCO) केन्द्रों को भारी मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक का आवंटन स्वीकृत किया गया है। इसके तहत पीसीएफ (PCF) द्वारा संबंधित केंद्रों पर खाद भेजने की खेप भी रवाना कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरीफ अभियान-2026 को निर्बाध रूप से चलाने के…

Read More