Author: admin

गाजीपुर, 10 जुलाई 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मरदह पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को बरही चट्टी स्थित इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मरदह पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 0117/2026 में वांछित चल रहे अभियुक्त भानू प्रताप चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता…

Read More

जखनिया (गाजीपुर)। श्री महंथ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज, भुड़कुड़ा परिसर में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्ष संवर्धन के तहत विशेष अभियान चलाया गया। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा 11 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा रोपित रुद्राक्ष वृक्ष तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह द्वारा रोपित सिंदूर वृक्ष के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आवश्यक कार्य कराए गए।इस दौरान दोनों वृक्षों के आसपास उगी घास-फूस की साफ-सफाई कराई गई तथा उनकी बेहतर वृद्धि के लिए जैविक खाद डाली गई। साथ ही वृक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्री गार्ड…

Read More

मरदह (गाजीपुर)। मरदह स्थित बीआरसी सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) दीनानाथ साहनी के वरिष्ठ डायट प्रवक्ता, जनपद कुशीनगर के पद पर स्थानांतरण होने के उपलक्ष्य में भावभीना विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह में मरदह ब्लॉक के शिक्षकों ने उनके 14 माह के सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल को याद करते हुए अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान, शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय और सकारात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मरदह ब्लॉक ने शिक्षा के क्षेत्र में जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी अपनी…

Read More

मरदह (गाजीपुर)। शिक्षा क्षेत्र मरदह के खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) दीनानाथ साहनी के पदोन्नति उपरांत डायट कुशीनगर में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र कार्यालय में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यमुक्त होने के बाद उन्हें शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी।दीनानाथ साहनी ने 23 अप्रैल 2025 को मरदह में खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया था। लगभग 14 माह 18 दिन के कार्यकाल में उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी एवं पारदर्शी कार्यशैली से शिक्षा विभाग में अलग पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ तथा शासन…

Read More

भाँवरकोल ,( गाजीपुर ) दृष्टि उजागर स्थानीय विकासखण्ड भाँवरकोल के प्राथमिक विद्यालय ढूंढीया में कार्यरत शिक्षामित्र स्व. उमेश भारती के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनके निधन की सूचना प्राप्त होते ही टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) भाँवरकोल, गाजीपुर के अध्यक्ष त्रिपुरारी यादव एवं प्रवक्ता मु. आलिम हुसैन के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ भाँवरकोल के अध्यक्ष राजेश यादव एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उनके पैतृक आवास पर पहुँचकर शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।टीम के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को…

Read More

करीमुद्दीनपुर/गाजीपुर। छपरा–वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए बनाए गए शौचालय और स्नानघर पिछले लगभग तीन वर्षों से बंद पड़े हैं, जिससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।। स्टेशन के बाहर निर्मित सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानघर पर लंबे समय से ताला लटका हुआ है। वहीं प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बना शौचालय भी उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस शौचालय का निर्माण निम्न गुणवत्ता का किया…

Read More

ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से विकास खंड भांवरकोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बसनीयां में एक भव्य ‘चौपाल कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने हिस्सा लिया।आवास और पेंशन योजनाओं की समीक्षाकार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्य रूप से आवास योजना और वृद्धा/विधवा/दिव्यांग पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने का भरोसा दिया गया।स्वयं सहायता समूह की…

Read More

भांवरकोल (गाजीपुर):स्थानीय क्षेत्र भांवरकोल पखनपुरा नर्सरी से पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान को गति देने के उद्देश्य से गाजीपुर वन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर पौधों का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुहम्मदाबाद रेंज के पखनपुरा पौधशाला (नर्सरी) से भांवरकोल ब्लॉक के लोचाईन खारडीहा बसनीय तारका आदि गांव के लिए कुल 1566 पौधे जारी किए गए हैं।विभिन्न प्रजातियों के पौधों का होगा रोपणवन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इन पौधों में फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के वृक्ष शामिल हैं। बांटे गए मुख्य पौधों में शामिल हैं:फलदार पौधे: अनार , अमरूद , जामुन…

Read More

(गाजीपुर)। मरदह थाना क्षेत्र के महिपालपुर गांव में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत में धान की रोपाई कर रही 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गईं। घायल महिला का इलाज मऊ जिला अस्पताल में चल रहा है।महिपालपुर गांव निवासी दीपक चौहान की पत्नी राजकुमारी देवी (45) और पुत्री अंजली (15) शाम करीब पांच बजे घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित निजी खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों आ गईं।घटना के बाद आसपास…

Read More

ओबरा। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों डीजल चोरों का आतंक चरम पर है, जिसके चलते रातों-रात वाहनों की टंकियां खाली हो रही हैं। पुलिसिया सुरक्षा दावों को ठेंगा दिखाते हुए अज्ञात चोरों ने इस बार सीधे ओबरा कोतवाली के ठीक समीप अपनी धमक दर्ज कराई है। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित चित्रगुप्त पैलेस के बगल में खड़े दो वाहनों से अज्ञात चोरों ने देर रात बड़ी ही आसानी से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दिया और रफूचक्कर हो गए। पुलिस महकमे की नाक के नीचे हुई इस दुस्साहसिक घटना से स्थानीय वाहन मालिकों और…

Read More