Author: admin
गाजीपुर। करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से बन रही मरदह-कासिमाबाद मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को छोटका मरदह के पास निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क निर्माण में गिट्टी के स्थान पर मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता किरनपाल ने मौके का निरीक्षण किया और सड़क पर डाली गई मिट्टी हटवाकर गिट्टी डलवाई।ग्रामीणों के अनुसार भीड़वल और छोटका मरदह गांव के बीच सड़क की बेस लेयर में मानक के विपरीत आधी गिट्टी और आधी…
भांवरकोल थाना क्षेत्र के गोड़ी खास गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहाँ पिछले कुछ दिनों से लापता एक चार वर्षीय मासूम बच्चे का शव गुरुवार सुबह उसके घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।शव बरामदगी गुरुवार सुबह बच्चे के पिता ने खुद पुलिस को घर के पास शव मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस…
(गाजीपुर)। मानसून अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी मिन्हाज आलम ने गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय बोगन में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को प्रदूषण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण भी उतना…
मरदह (गाजीपुर)। मरदह बाजार से विकासखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल पड़ी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और उनमें भरा बारिश का पानी राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। प्रतिदिन हजारों ग्रामीण, स्कूली छात्र-छात्राएं और मरीज इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन जर्जर सड़क के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।बरसात के चलते सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में आए दिन दोपहिया वाहन चालक और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों के…
गाजीपुर। माननीय उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देश पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नीरज गोंड ने राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका के अनुसार मौजूद मिले। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन, साफ-सफाई, वस्त्र, स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बच्चों को प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियां कराने और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान किसी भी किशोर ने…
सैदपुर (गाजीपुर)। गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सैदपुर में संरक्षित गोवंश एवं गोआश्रय स्थलों के प्रभावी प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोवंश के लिए वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु किसानों से अनुबंध कर चारा उत्पादन कराने के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही गोआश्रय स्थलों से जुड़े किसानों एवं आश्रय स्थल के केयरटेकरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गोआश्रय स्थलों में स्वस्थ एवं बीमार गोवंश को अलग-अलग रखा जाए, ताकि…
(गाजीपुर )।9 जुलाई पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री उमेश राय अपने पैतृक गांव पलिया बुजुर्ग पहुंचे। गांव आगमन पर स्थानीय ग्रामीणों और उनके करीबियों ने उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया।मंत्री उमेश राय ने अपने पुराने दिनों और जड़ों को याद करते हुए गांव के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं में उनके साथ तस्वीर खिंचवाने और मिलने की भारी उत्सुकता देखी गई। मंत्री जी ने भी बेहद सादगी के साथ ग्रामीणों के बीच वक्त बिताया और उनके साथ सेल्फी भी ली।भव्य स्वागत: पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री उमेश राय का…
गाजीपुर, 09 जुलाई। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर गुरुवार को जनपद की सभी अस्थायी एवं स्थायी गौशालाओं का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य गौवंशों के संरक्षण, समुचित भरण-पोषण, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा शासन के मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का सत्यापन करना रहा।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण केवल औपचारिकता न होकर प्रत्येक बिंदु का तथ्यात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन हो। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी कोई कमी या अनियमितता मिले, उसका उल्लेख निरीक्षण आख्या में करते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में समयबद्ध ढंग से विस्तृत निरीक्षण…
गाजीपुर। जिले के सैदपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत भीरा बलुआ गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में मां और बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। बिजली के पोल के स्टेप वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से पहले मां और फिर उसे बचाने गई बेटी की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीरा बलुआ गांव निवासी सीमा यादव (45 वर्ष), पत्नी रामअवतार यादव सुबह किसी कार्य से घर के बाहर निकली थीं। इसी दौरान वह बिजली के पोल के स्टेप वायर में प्रवाहित हो…
गाजीपुर। पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राजनीति में आने का उनका प्रमुख उद्देश्य समाजसेवा के साथ-साथ गाजीपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाना था। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान उन्होंने जनपदवासियों से चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने का वादा किया था, जिसे अपने कार्यकाल में पूरा करने का प्रयास किया।उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में गोरा बाजार में 200 बेड के जिला चिकित्सालय, मिश्र बाजार में 100 बेड के महिला अस्पताल तथा ट्रॉमा सेंटर सहित कई स्वास्थ्य परियोजनाओं का निर्माण कराया गया, जिससे जिले की चिकित्सा व्यवस्था को नई दिशा मिली। विजय मिश्रा ने…
