Author: admin
नगसर (गाजीपुर)। जिले के नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुरानी रंजिश के चलते 10वीं कक्षा के एक छात्र पर छह नकाबपोश युवकों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।नहर किनारे भेड़ चरा रहे छात्र को बनाया निशानाजानकारी के अनुसार गगरन गांव निवासी 15 वर्षीय अरुण पाल गुरुवार को गांव के पास नहर किनारे भेड़ चरा रहा…
मुहम्मदाबाद ब्लॉक परिसर स्थित ब्लॉक प्रमुख के चेंबर में जमीन विवाद को लेकर हुई कथित मारपीट का मामला अब कानूनी दायरे में पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से सुर्खियों में आए इस प्रकरण में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई को एक ही बिरादरी के लोगों के बीच चल रहे जमीन संबंधी विवाद के निस्तारण के लिए मुहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय के चेंबर में पंचायत आयोजित की गई थी। उस समय भांवरकोल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय ‘मुन्ना’ भी मौजूद…
पखनपुरा में कारगिल शहीद इश्तियाक खान की स्मृति में आयोजित मिनी पोल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा एवं अंतिम सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में आजाद स्पोर्टिंग क्लब कुर्रार्और अल-मिज़ान फुटबॉल क्लब पखनपुरा की टीमें आमने-सामने थीं।मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि, कुर्रा की टीम ने मिले मौकों का बेहतर फायदा उठाया और शानदार तालमेल दिखाते हुए दो गोल दागकर मुकाबले को 2-0 से अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ ही कुर्रा की टीम ने शान से फाइनल में प्रवेश किया।खेल भावना और अनुशासन…
भांवरकोल। (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के गोड़ी खास गांव से लापता हुए 4 वर्षीय मासूम सिद्धार्थ के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मासूम के अचानक गायब होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में चिंता का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जामवंत कुशवाहा पुत्र तारानाथ कुशवाहा, निवासी गोड़ी खास, ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 6 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10 बजे उनका चार वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने…
नंदगंज (गाजीपुर)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सौरम मोड़ से सबुआ-सुआपुर मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बने छोटे-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है।यह मार्ग मुड़कटनी, सौरम, सबुआ और आसपास के कई गांवों को नंदगंज बाजार से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण रेलवे स्टेशन, बैंक, डाकघर, अस्पताल तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए इसी सड़क का उपयोग करते…
लखनऊ राजधानी के समिट बिल्डिंग में संचालित इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर मामले में लखनऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम ने मामले के मुख्य आरोपी एवं सिंडिकेट के मास्टरमाइंड विनीत शर्मा, उसकी प्रेमिका रिंकी दास गुप्ता तथा सहयोगी नायकर जयराज को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित एक रिजॉर्ट से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार, फरार चल रहे मास्टरमाइंड विनीत शर्मा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह मूल रूप से…
सोनभद्र (रेणुकूट ब्यूरो) स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन की घोर उदासीनता और अड़ियल रवैये के कारण रेणुकूट वार्ड नंबर 13 (खाडपाथर) के अंतर्गत आने वाले बाबूराम महाविद्यालय के बगल वाले विस्तारित क्षेत्र के निवासी इन दिनों घने अंधेरे और खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। पिछले छह महीनों से इस पूरे इलाके की स्ट्रीट लाइटें गायब हैं, जिसके चलते सूरज ढलते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे के आगोश में डूब जाता है। वर्तमान में जारी बरसात के इस मौसम में लाइट न होने से स्थानीय लोगों में सांप, बिच्छू, गोजर जैसे जहरीले जीवों के रेंगने और अंधेरे का फायदा उठाकर…
सोनभद्र। जिले के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उन्नत संसाधन उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ जिलाधिकारी च चर्चित गौड़ ने मंगलवार को राजकीय जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय की जमीनी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इसे ज्ञान, नवाचार व डिजिटल शिक्षा का एक उत्कृष्ट केंद्र बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय परिसर की स्वच्छता, अध्ययन कक्ष (रीडिंग रूम), शुद्ध पेयजल, सुचारू विद्युत व्यवस्था, विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा, उपलब्ध पुस्तक संग्रह और डिजिटल संसाधनों का बारीकी से मुआयना किया। इस औचक…
सोनभद्र। जनपद में संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम और आम जनमानस को इसके प्रति सचेत करने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी (डीएम) के कड़े निर्देशों के क्रम में मंगलवार को जिले भर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले (हाई-रिस्क) गांवों को चिन्हित कर माइक्रोप्लान के अनुसार विशेष सफाई अभियान को धरातल पर उतारा गया। अभियान को सफल बनाने के लिए सफाईकर्मी, पंचायत सहायक, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधानों ने गांवों में मोर्चा संभाला। इस दौरान मुख्य…
अनपरा/सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर 08 में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही और कछुआ गति से चल रहे विकास कार्यों को लेकर स्थानीय जनता का आक्रोश सातवें आसमान पर है। मुख्य मार्ग मामूआर व मुड़ी सेमर संपर्क मार्ग पर विभाग द्वारा कराए जा रहे पुल निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार के कारण पूरे क्षेत्र का आवागमन ठप होने के कगार पर पहुंच गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को रोज भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल निर्माण में हो रही इस लेटलतीफी और जनता की परेशानी को देखते हुए स्थानीय जागरूक नागरिक सूरज भारती ने मामले…
