Author: admin
प्रस्तावित संविधान (एक सौ उनतीसवाँ संशोधन) विधेयक, 2024 तथा संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024 के देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली के कार्यकरण पर व्यापक प्रभावों को दृष्टिगत रखते हुए, पी. पी. चौधरी की अध्यक्षता में गठित संयुक्त संसदीय समिति ने 10 से 15 जुलाई, 2026 तक पणजी एवं लखनऊ का अध्ययन दौरा करने का निर्णय लिया है। इस अध्ययन दौरे का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर संवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना तथा विभिन्न हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करना है। समिति इस दौरान उच्च संवैधानिक पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, राज्य प्रशासन, वित्तीय एवं शैक्षणिक संस्थानों,…
जखनिया (गाजीपुर)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर के नेतृत्व में बूथ संख्या 242 पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि देश को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से संविधान निर्माण के दौरान जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 लागू की गई थी, जिसका सबसे मुखर…
जखनिया (गाजीपुर)। तहसील जखनिया अंतर्गत जखनिया बाजार की सोनारी गली स्थित खुशी जनरल स्टोर के गोदाम में सोमवार की सुबह करीब 6 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और पुलिस की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख सोनारी गली के लोगों ने तत्काल आसपास के व्यापारियों को सूचना दी। आग तेजी से फैलने लगी तो स्थानीय लोगों ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बाजारवासियों के सहयोग से आग बुझाने…
लखनऊ, निगोहां थाना क्षेत्र स्थित सुदौली मोड़ के पास सोमवार को हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। राष्ट्रीय पक्षी की मौत से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोर उड़ान भर रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और निगोहां…
लखनऊ, मोहनलालगंज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। किसानों ने आरोप लगाया कि कई बार तहसील दिवस में शिकायतें और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद संबंधित विभाग कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं करते हैं। उल्टा कई विभाग झूठी और भ्रामक आख्या लगाकर शिकायतों का निस्तारण दिखा देते हैं, जिससे ग्रामीणों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।धरने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी आपूर्ति उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों…
लखनऊ,मोहनलालगंज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सिसेंडी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से तहसील दिवस प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी लगभग पचास वर्षों से चली आ रही भूमि पर कब्जेदारी को फर्जी बताते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय, मोहनलालगंज में धारा 134 के तहत कब्जा एवं बेदखली का वाद दायर किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर फर्जी वाद निरस्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार, जसवीर सिंह पुत्र बलवंत सिंह, निवासी 107-ए नंदा फार्म, फैजुल्लागंज, लखनऊ ने उपजिलाधिकारी न्यायालय, मोहनलालगंज में मुकदमा…
लखनऊ, मोहनलालगंज पुलिस ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि बीते शनिवार की रात करीब 11:30 बजे वह घर की छत पर सो रही थी। पानी पीने के लिए नीचे आने पर गोपालखेड़ा गांव निवासी अजय कुमार उसे पीछे से पकड़कर मुंह बंद करते हुए जबरन घर से उठाकर पास के जंगल में ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध…
रेवती (बलिया)। बलिया जनपद की रेवती थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रेवती पुलिस को यह सफलता मिली। जानकारी के अनुसार, प्रभाकर कुमार राम पुत्र रंजीत राम, निवासी नवकागांव दयाछपरा, थाना रेवती का INFINIX NOTE 30 5G मोबाइल फोन थाना क्षेत्र में कहीं गुम हो…
दुबहड़ (बलिया)। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुबहड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 315 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया है, जबकि मामले में फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को जनाड़ी चौराहे से करीब 40-50 मीटर आगे जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक पिकअप वाहन (UP60BT6233) की तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से ब्ल्यू लाइम ब्रांड की 35 पेटियां अवैध देशी शराब बरामद हुईं। बरामद 35…
उभाव (बलिया)। उभाव थाना पुलिस ने ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को पीड़ित की पत्नी ने थाना उभाव में तहरीर देकर बताया कि उसके दामाद बसंत कुमार गौतम ने उसके पति पर जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मऊ रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना उभाव में…
