Author: admin
सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने फायरिंग के एक नामजद अभियुक्त को अवैध पिस्टल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ 5 जुलाई 2026 की शाम भीमापार बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सैदपुर पर दर्ज मुकदमा संख्या 240/2026 का नामजद अभियुक्त…
सैदपुर (गाजीपुर)। सोमवार को सैदपुर तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया और फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।सुबह से ही तहसील परिसर में अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। कई लोग इस आशा में घंटों इंतजार करते रहे कि जिलाधिकारी स्वयं उनकी शिकायतें सुनेंगे, लेकिन उनके कार्यक्रम में शामिल न होने से फरियादियों में निराशा और मायूसी देखने को मिली।भीषण गर्मी और…
सैदपुर (गाजीपुर)।वाराणसी मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सोमवार को सैदपुर क्षेत्र के कोल्हुआघाट घाट से लेकर फुलवारी गंगा तट तक कटान प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी बाढ़ के मद्देनजर गंगा किनारे हो रहे कटानरोधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने गंगा तट पर लगाए जा रहे बोल्डर (पत्थर) एवं अन्य कटानरोधी निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्धता की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समय से पूरे किए जाएं, ताकि बाढ़ के दौरान…
सेवराई(गाजीपुर )।तहसील सेवराई के कल्याणपुर क्षेत्र में तैनात लेखपाल उपेंद्र कुमार को भ्रष्टाचार, रिश्वत लेने और सरकारी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी सेवराई के आदेश पर उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि लेखपाल ने एक व्यक्ति से अपने निजी बैंक खाते में यूपीआई के माध्यम से अवैध धनराशि प्राप्त की। मामले में उन्हें 27 जून 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित…
भांवरकोल (गाजीपुर)। दृष्टि उजागर मानसून शुरू हुए करीब 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन भांवरकोल और मुहम्मदाबाद क्षेत्र में अब तक पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। खेत सूखे पड़े हैं और धान की रोपाई का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।मुहम्मदाबाद क्षेत्र सब्जी उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। गौसपुर, बच्छलपुर, सेमरा, शेरपुर, कुंडेसर, मुड़ेरा, बसनिया और खैराबारी सहित कई गांवों में किसान बरसाती सब्जियों की खेती करते हैं। बारिश के अभाव में अभी तक खेतों में सब्जियों की बुवाई नहीं हो…
सैदपुर (गाजीपुर)। नगर पंचायत सैदपुर के वार्ड संख्या-13 गंगानगर के निर्वाचित सभासद सुनील यादव ने सोमवार को तहसील सैदपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कान्हा गौशाला निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक शिकायती प्रार्थना-पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की।सभासद ने अपने प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम धरहरा में नगर पंचायत सैदपुर द्वारा निर्मित कराई जा रही कान्हा गौशाला के लिए लगभग 10 माह पूर्व 1.59 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था। उनका कहना है कि फाउंडेशन एवं रिटेनिंग वॉल का लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने…
सैदपुर ।सैदपुर थाना पुलिस ने चर्चित ब्लॉक प्रमुख मारपीट प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सैदपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैदपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय एवं उनकी टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त संजय यादव पुत्र रामजीत यादव, निवासी ग्राम बेलहरी (केड़वा), थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 45 वर्ष को उसके घर…
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में स्नातक वाणिज्य में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने स्नातक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ होने की जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक वाणिज्य में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों की सूची प्रवेश हेतु कालेज की वेबसाइट- www.pgcghazipur.ac.in पर अपलोड कर दी गयी है। प्रवेश हेतु अभ्यर्थी अपना आवेदन 07 जुलाई 2026 से 08 जुलाई 2026 तक आनलाईन आवेदन- पत्र भर सकते हैं। अभ्यर्थी आनलाईन भरे गए प्रवेश आवेदन -पत्र डाउनलोड कर आवश्यक अभिलेखों की मूल प्रति के साथ वाणिज्य विभाग में काउन्सलिंग…
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा के बैनर तले 23 जुलाई से जिले में 11 दिवसीय समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी हरी झंडी दिखाकर करेंगे। यात्रा के माध्यम से पार्टी गांव-गांव पहुंचकर सामाजिक न्याय, भाईचारा और पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।यात्रा की संयोजक पुनीता सिंह ‘खुशबू’ ने सोमवार को सांसद अफजाल अंसारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। सांसद ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए यात्रा के शुभारंभ में शामिल होने की सहमति दी।पुनीता सिंह ने बताया कि 11 दिनों तक…
सिकंदरपुर, बलिया। सिकंदरपुर की सरज़मीं से ताल्लुक़ रखने वाले मशहूर आलिम-ए-दीन, खानकाह-ए-रशीदिया के सज्जादा-नशीन और मदरसा दारुल उलूम सरकारे आसी के बानी (संस्थापक) हज़रत मौलाना सज्जाद रशीदी साहब का इंतिक़ाल दीनी, तालीमी और रूहानी हल्कों के लिए एक नाक़ाबिले-तलाफ़ी नुक़सान है। मरहूम ने अपनी पूरी ज़िंदगी दीन की ख़िदमत, इल्म की अशाअत और नई नस्ल की तालीम-ओ-तरबियत के लिए वक्फ़ कर दी। उनकी अथक मेहनत और दूरअंदेशी से मदरसा दारुल उलूम सरकारे आसी आज इल्म का एक अहम मरकज़ बन चुका है, जहाँ से फ़ारिग़ होने वाले तलबा हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के मुख़्तलिफ़ मुल्कों में दीन और तालीम…
