Author: admin

नगरा, बलिया। जनपद बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के तुर्की दौलतपुर गांव निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात अरविंद कुमार (40) का राजस्थान के सूरतगढ़ में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों के अनुसार, अरविंद कुमार करीब 22 वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ देश की सेवा कर रहे थे। करीब पांच दिन पहले उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल…

Read More

सिकंदरपुर,बलिया। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ऋषिकांत राजवंशी ने की।समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन), विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की, जिनमें से कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर…

Read More

नंदगंज। थाना क्षेत्र के मुड़वल गांव के समीप फोरलेन पर रविवार की सुबह ट्रेलर और ट्रैक्टर की आमने-सामने नहीं बल्कि पीछे से हुई टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे में दोनों चालक सुरक्षित बच गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह नंदगंज से सीमेंट लादकर एक ट्रैक्टर गाजीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुड़वल गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना पर स्थानीय लोग…

Read More

नंदगंज। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग के तत्वावधान में रविवार को नंदगंज में वन जलवायु परिवर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने शहीद स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कर किया।इस अवसर पर सांसद ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार माता-पिता की सेवा करना हमारा परम धर्म है, उसी प्रकार वृक्षारोपण और उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संतुलित जलवायु के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।कार्यक्रम में सामाजिक वानिकी प्रभाग गाजीपुर…

Read More

भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा सुखडेहरा के तेतरीया में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की स्थापना और त्रिदिवसीय विशेष पूजन अर्चन का कार्यक्रम रविवार को बेहद श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।ग्रामीणों के सहयोग से तेतरीया में नवनिर्मित भव्य हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पिछले तीन दिनों से त्रिदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान और विशेष पूजन प्रक्रिया चल रही थी। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के…

Read More

गाजीपुर ।मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मुकामी लोगों के मुताबिक मृतक पिछले दो-चार दिनों से इलाके में मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में घूमता हुआ देखा गया था।रविवार यानी 5 जुलाई 2026 की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने उसे मृत अवस्था में पाया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव ने बताया मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।फिलहाल शव को मर्चरी भेजा जा रहा है।पुलिस ने आम जनता…

Read More

/गाजीपुर। विकासखंड बाराचवर अंतर्गत ग्राम सभा पहदरिया (सादिकापुर) में पूर्व ग्राम प्रधान के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की शिकायतों के क्रम में शासन द्वारा गठित जांच टीम ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।। जांच टीम ने गांव पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नाली, खड़ंजा, तालाब, चकमार्ग, हैंडपंप सहित अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किए गए कार्यों का परीक्षण किया गया।। टीम ने संबंधित योजनाओं से जुड़े अभिलेख, मस्टर रोल, भुगतान विवरण, स्वीकृति पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी गहन जांच की। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत…

Read More

करीमुद्दीनपुर/गाजीपुर। पूर्वांचल की माटी की खुशबू और पारिवारिक मूल्यों को बड़े पर्दे पर जीवंत करने वाली भोजपुरी फिल्म “कवन कसूर” का बहुप्रतीक्षित प्रीमियर जुलाई माह में गाजीपुर के सुहासिनी थिएटर में होने जा रहा है। इस अवसर पर फिल्म की पूरी टीम ने गाजीपुर के लोगों, अभिभावकों, शुभचिंतकों और दर्शकों से फिल्म को अपना आशीर्वाद और प्यार देने की अपील की है। इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक राधेश्याम राय हैं, जो गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत खरडीहा गांव के निवासी हैं। पत्रकारिता और सिनेमा दोनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना चुके राधेश्याम राय वर्तमान में भारत…

Read More

कठवा मोड़ (गाजीपुर )।बाबा विश्वनाथ पीजी कालेज तेलियानी में तीन सौ छात्राओं को साइकिल के साथ स्कूली ड्रेस और बैग वितरित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने तीन सौ छात्राओं को साइकिल और ड्रेस वितरित किया। इसके बाद पांच सौ छात्राओं को स्कूली बैग वितरण कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य बनाने की शुभकामना दी। बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ परशुराम यादव ने घोषणा की है कि इस वर्ष प्रवेश लेने वाली छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण परिवेश की छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ना और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित…

Read More

ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र के ओबरा डैम सेक्टर-10 रोड पर इन दिनों कराया जा रहा नाली निर्माण कार्य विवादों के घेरे में आ गया है। स्थानीय नागरिकों ने इस निर्माण कार्य की वैधानिकता पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि नाली निर्माण का एक बड़ा हिस्सा रेलवे की स्वामित्व वाली भूमि पर किया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद अब क्षेत्र में निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता की मांग तेज हो गई है। स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य वास्तव में रेलवे की सीमा के भीतर…

Read More