Author: admin
सोनभद्र (ब्यूरो दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स) महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक, सघन एवं प्रभावी जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। दिनांक 10 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नारी सुरक्षा और अधिकारों को लेकर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज के सभी वर्गों को जागरूक किया…
सोनभद्र (ब्यूरो दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स ) जनपद के हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपन-हाथीनाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हाथीनाला से करीब 3 किलोमीटर पहले एक अनियंत्रित पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी और भीषण भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आरोपी पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है।…
सोनभद्र/रेणुकूट (ब्यूरो-दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स)। जनपद का सबसे व्यस्त और प्रमुख मार्ग इन दिनों आम जनता के लिए काल साबित हो रहा है। हम बात कर रहे हैं हाथीनाला से लेकर रेणुकूट के मुर्धवा मोड़ तक के मुख्य मार्ग की, जो प्रशासनिक बदहाली और संकरेपन के कारण डेजन जोन (मृत्यु क्षेत्र) बन चुका है। इस मार्ग पर आए दिन होने वाले भीषण हादसों में रोजाना मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। सुनने में आया है कि शासन स्तर से इस रोड के निर्माण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव पास हो चुका है, मगर वह काम धरातल पर कब शुरू होगा…
सोनभद्र थाना पिपरी परिक्षेत्र के मड़ैया के पास तीव्रागति से ट्रेलर के चपेट में बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा गठित गाइड लाइन के अनुसार शक्तिनगर वाराणसी मुख्य सड़क मार्ग पर गति सीमा 25 किमी होना चाहिए ऐसा कोयला परिवहन ट्रेलर के पीछे लिखा भी हुआ रहता हैं लेकिन चालक गाड़ी कि गति सीमा 65 से 80 किमी तेज़ रफ्तार से परिवहन होने के कारण आएं दिन शक्तिनगर से पिपरी तक…
सोनभद्र (ब्यूरो – दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स)। जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना बभनी पुलिस और साइबर सेल की टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग पीड़ितों के खातों से गलती से स्थानांतरित हुई कुल ₹14,800/- की धनराशि को सफलतापूर्वक वापस करा दिया है। रुपया वापस पाकर दोनों पीड़ितों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला थाना…
सोनभद्र (ब्यूरो – दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स)। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए सोनभद्र पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विण्ढ़मगंज थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने महिला संबंधी एक पुराने मामले में न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वांछित वारंटी अभियुक्त को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त विवरण के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक…
ओबरा/सोनभद्र (ब्यूरो – दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स)। विश्व हिंदू महासंघ नगर इकाई ओबरा की अति महत्वपूर्ण मासिक बैठक स्थानीय क्षेत्र में अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन तथा स्थानीय जनहित के मुद्दों को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच विस्तृत और गंभीर मंथन किया गया। इस मासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन पटेल एवं प्रदेश मंत्री सत्यप्रकाश पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रांतीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के सिद्धांतों और पूज्य महाराज जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)…
ओबरा (ब्यूरो दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स)। नगर वासियों को उत्तम स्वास्थ्य, मानसिक शांति और निरोगी जीवन की सौगात देने के उद्देश्य से स्थानीय क्षेत्र में वन सोल योग सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। मातृ छाया गैस गोदाम रोड, वन विभाग गेट के समीप नवनिर्मित इस योग केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने विधि-विधान से फीता काटकर किया। इस दौरान केंद्र पर मौजूद प्रबुद्ध नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस नई पहल का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने वन सोल योग सेंटर…
सिकंदरपुर (बलिया), 9 जुलाई। महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना सिकंदरपुर में जुलूस के आयोजकों के साथ बैठक की। बैठक में जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आयोजकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली तथा प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जुलूस को परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं…
गाजीपुर। खबरों के माध्यम से समाज की आवाज़ बनने वाले पत्रकारों ने इस बार मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद गाजीपुर के जिला महामंत्री गगन सिंह और परिषद के सक्रिय सदस्य दिलशाद खान ने एक पत्रकार की गंभीर रूप से बीमार मां के लिए समय पर रक्तदान कर उन्हें नया जीवन देने का प्रयास किया। अस्पताल में रक्त की तत्काल आवश्यकता की सूचना मिलते ही दोनों युवा पत्रकार बिना किसी देर के रक्तदान केंद्र पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया। उनके इस मानवीय कदम से जरूरतमंद मरीज को समय पर…
