Author: admin
रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए चलाए जा रहे अभियानों का असर अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। सोनभद्र जिले की संजू कुशवाहा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के सहयोग से श्रीअन्न (मिलेट्स) आधारित उत्पाद तैयार कर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है, बल्कि गांव की कई अन्य महिलाओं को भी रोजगार देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत सजौर (मजरा मझिगांव चौबे) की निवासी 41 वर्षीय संजू कुशवाहा का जीवन कुछ वर्ष पहले तक…
सोनभद्र- (21 जुलाई 2026) कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने नवीन सी.एम. डैशबोर्ड व्यवस्था के माध्यम से जनपद में चल रहे विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन द्वारा जिन विभागों को जो भी लक्ष्य सौंपे गए हैं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर (LDM) को निर्देश दिया कि बैंक के माध्यम से दी जाने वाली सब्सिडी और वित्तीय सहायता का त्वरित निस्तारण…
अनपरा सोनभद्र। अनपरा थाना पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 0-149/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/316(2) बीएनएस के अभियुक्त भागीरथी मौर्य पुत्र रमापति मौर्य निवासी मुंहकुचवा राजपुर थाना कोतवाली देहात मिर्जापुर हाल पता पद्मिनी होटल के पास मुर्धवा रेणुकूट थाना पिपरी सोनभद्र की अपराध से अर्जित संपत्ति आराजी न0-557ग रकबा 0.0195 हे0 स्थित मुर्धवा परगना हुआ तहसील दुद्धी मूल्यांकित कीमत लगभग 1755000 रुपए तथा उक्त आरजी पर स्थित मकान मूल्यांकित कीमत लगभग 10960276.71 रुपए, आराजी न0 – 97क रकबा 0.273 हे0 स्थित कटौंधी परगना हुआ तहसील दुद्धी सोनभद्र मूल्यांकित कीमत लगभग 410000 रुपए एवं वाहन संख्या यूपी 64 AV 5255 मूल्यांकित कीमत 110000 रुपए को…
नगवा/सोनभद्र (20 जुलाई 2026)। विकास खंड नगवा के खलियारी स्थित पंडित जगमोहन विद्यालय परिसर में रविवार को एक्शनएड के सहयोग से अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 पर एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वनांचल में निवास करने वाले आदिवासियों और परंपरागत वन निवासियों को उनके कानूनी अधिकारों, वनाधिकार दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया तथा ग्राम सभा की शक्ति व भूमिका से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए आदिवासी महिला-पुरुषों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में…
सोनभद्र (20 जुलाई 2026)। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे प्रख्यात शिक्षाविद व समाजसेवी श्री सोनम वांगचुक जी और युवाओं के साथ हुई कथित पुलिस बर्बरता तथा NEET पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को सोनभद्र में राजनीतिक व सामाजिक संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। आम आदमी पार्टी (AAP), कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM व CPI-ML), आजाद समाज पार्टी (ASP) तथा अपनी जनता पार्टी सहित कई संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित बढ़ौली चौक से शुरू हुआ यह प्रदर्शन उप जिलाधिकारी (SDM) सदर कार्यालय पहुंचा, जहां महामहिम राष्ट्रपति महोदया…
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित भूजल सप्ताह के अंतर्गत ‘घटता भूजल स्तर कारण एवं निवारण’ विषय पर आधारित तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ। गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी और क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद पुरातत्व विभाग के आलोक रंजन ने कार्यक्रम के अध्यक्ष आईएचडब्ल्यू उ.प्र. के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि…
सोनभद्र (20 जुलाई 2026)। जनसुनवाई समाधान पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त होने वाली जन-शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं व विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जनता दर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस), आईजीआरएस पोर्टल तथा थाना समाधान दिवस में आने वाली हर एक शिकायत का निस्तारण ससमय और संतुष्टिपरक…
सोनभद्र (20 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति, कर-करेत्तर की प्रगति तथा जन-समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी उप जिलाधिकारियों (SDM), तहसीलदारों और विभागाध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की सुस्त रफ्तार और विकास योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए कई कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। समीक्षा के दौरान जब स्ट्रीट वेंडरों को आर्थिक संबल देने वाली केंद्र सरकार की पी०एम०…
सोनभद्र (20 जुलाई 2026)। जनपद में जनसुनवाई व्यवस्था को पूरी तरह जवाबदेह, पारदर्शी और परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि आमजन की समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता, अनावश्यक विलंब या लापरवाही अब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी ने एक नई और पारदर्शी व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत प्रतिदिन अधिकारियों की सीधी ऑनलाइन समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक…
सोनभद्र (20 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में जल संरक्षण को बढ़ावा देने, भूजल स्तर को सुधारने और किसानों की कृषि आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति, जिला मिशन समिति एवं डब्ल्यूसीडीसी (WCDC) समिति की संयुक्त बैठक में किसानों के हित में कई बड़े और महत्वाकांक्षी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के दौरान जिले में सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और अनुपयोगी भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक…
