Author: admin
शादियाबाद (गाजीपुर)। जिला पंचायत गाजीपुर के निर्देश पर बुधवार को शादियाबाद बाजार में सीपी टैक्स एवं लाइसेंस शुल्क की वसूली के लिए सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाजार के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर बकाया कर एवं लाइसेंस शुल्क की वसूली की गई। इस दौरान कुल ₹1,27,583 राजस्व जिला पंचायत के खाते में जमा कराया गया।अभियान का नेतृत्व टैक्स इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने किया, जबकि प्रशासनिक अधिकारी राजनाथ सिंह यादव भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों को समय पर सीपी टैक्स एवं लाइसेंस शुल्क जमा करने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि समय से…
संवाददाता जमानिया (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास विद्युत विभाग की लापरवाही से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर परिवहन (कैरियर) ट्रॉली को मुख्य मार्ग पर हफ्तों से खड़ा छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।स्थानीय निवासी रमेश, मनोज और मोहन ने बताया कि कुछ दिन पहले यहां लगा ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद विद्युत विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे ट्रांसफार्मर के माध्यम से अस्थायी रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल की थी। बाद में राधा कृष्ण…
उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति (लखनऊ) के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार, जिला अपराध निरोधक कमेटी गाज़ीपुर द्वारा मंगलवार को जिला कारागार गाज़ीपुर में निःशुल्क त्वचा रोग (चर्मरोग) परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा के विशेष सहयोग से आयोजित हुआ।शिविर में चिकित्सा महाविद्यालय और जेल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कुल 533 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गहन जांच के दौरान 58 बंदी त्वचा रोग से ग्रसित पाए गए। चिकित्सकों ने सभी प्रभावित बंदियों का लक्षण के आधार पर परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधियां वितरित कीं।…
शादियाबाद (गाजीपुर)। शादियाबाद पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उपनिरीक्षक लक्ष्मण यादव अपनी टीम के साथ परेवा नहर के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान थाना शादियाबाद में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 221/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त उपेन्द्र बिन्द पुत्र त्रिभुवन बिन्द, निवासी ग्राम हुसैनपुर, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक लक्ष्मण यादव एवं उनकी पुलिस टीम ने अंजाम दिया। थाना…
करीमुद्दीनपुर/गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना करीमुद्दीनपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 109/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक राज नारायण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 20 जुलाई 2026 की रात करीब 10:00 बजे ग्रीनफील्ड रोड पड़राव से अभियुक्त संतोष चौहान पुत्र स्व. गुलाब चौहान एवं किशन डोम पुत्र अमरजीत डोम, निवासी ग्राम लट्ठूडीह, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर को नियमानुसार गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के…
भांवरकोल,(गाजीपुर)पखनपुर गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या अब दूर हो गई है। ग्राम प्रधान जुबेर अहमद के अथक प्रयासों से गांव में 100 केवीए क्षमता का दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया है। पहले गांव के पूरब छोर पर लगा एकमात्र ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता था। ओवरलोड और तकनीकी खराबी के कारण ग्रामीणों को समय पर बिजली नहीं मिल पाती थी। इससे बच्चों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई और घरेलू कामकाज सभी प्रभावित हो रहे थे। कई बार समाज सेवियो तासीर उर्फ टिंकू ,हाजी अफजाल, फखरुद्दीन, तथा जुनैद अहमद द्वारा शिकायत…
भांवरकोल (गाजीपुर) 21 जुलाई: ग्रामीणों की समस्याओं का उनके ही गांव में समाधान करने के उद्देश्य से इन दिनों क्षेत्र के हर एक गांव में ‘जन चौपाल’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आनंद राय मुन्ना जी के नेतृत्व में क्षेत्र के सोनाड़ी और रेवसड़ा में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर जनता की फरियाद सुनी।सोनाड़ी और रेवसड़ा में लगा दरबारजानकारी के अनुसार, सबसे पहले सोनाड़ी पंचायत भवन पर जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपनी समस्याओं के समाधान की आस में गांव की महिलाओं और…
स्थापना दिवस पर गरजी भीम आर्मी: 2027 विधानसभा चुनाव में जीत का लिया संकल्प, कार्यकर्ताओं ने काटा केक
(गाजीपुर)। आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में जखनियां विधानसभा क्षेत्र में भीम आर्मी का 11वां स्थापना दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर संगठन की स्थापना का जश्न मनाया तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष भाई जितेंद्र के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जखनियां विधानसभा के भावी प्रत्याशी विनय सागर ने कहा कि भीम आर्मी अपनी स्थापना से ही गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई लड़ती…
(गाजीपुर)। पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा में ब्रह्मलीन महंत रामाश्रय दास जी की प्रतिमा स्थापना के लिए एकत्रित की गई चंदा राशि को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा चंदा देने वाले लोगों से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में महाविद्यालय परिसर में ब्रह्मलीन महंत रामाश्रय दास जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए क्षेत्र के लोगों से चंदा एकत्रित किया गया था। चंदा संग्रह के दौरान दानदाताओं से यह आश्वासन दिया गया था कि 2100 रुपये या…
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक विकास भवन के सभाकक्ष में संपन्न मंगलवार को हुआ। बैठक में विकास भवन में आर0ओ0मशीन खराब है उसे ठीक कराए जाएं। कुछ अधिकारीगढ़ द्वारा कर्मियों को अपमानित किया जाना व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बातों पर विमर्श हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में बैठे सभी पदाधिकारियों से अपील किया कि आप सभी एकता के सूत्र में बंधे रहे। विश्वास दिलाया कि किसी भी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों के सम्मान के लिए अपमानित चिन्हित अधिकारियों के खिलाफ वरिष्ठ आधिकारी…
