Author: admin
सोनभद्र ब्यूरो। जनपद सोनभद्र के कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, वंदन योजना एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों (EO) तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (CVO) की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान शासन की मंशा के अनुरूप पशु क्रूरता निवारण व आवारा पशुओं के नियंत्रण हेतु एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर की स्थापना पर विस्तार से मंथन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेंटर की स्थापना के…
लखनऊ: लखनऊ के फैशन प्रेमियों के लिए अब प्रीमियम शॉपिंग का एक नया और भरोसेमंद ठिकाना तैयार है। पंचानन, एक प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन स्टोर, देश और दुनिया के प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय फैशन ब्रांड्स को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराकर ग्राहकों को बेहतरीन शॉपिंग अनुभव प्रदान कर रहा है। खजाना मार्केट चौराहा, सेक्टर-I, एलडीए कॉलोनी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश – 226012 के निकट स्थित पंचानन में पुरुषों और महिलाओं के लिए प्रीमियम परिधानों का शानदार संग्रह उपलब्ध है। यह स्टोर हर आयु वर्ग और फैशन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए एक आदर्श शॉपिंग डेस्टिनेशन है। पुरुषों के लिए उपलब्ध…
सोनभद्र । जनपद सोनभद्र के जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के आकस्मिक निधन की दुखद खबर से प्रशासनिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत अधिकारी की स्मृति एवं सम्मान में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा के दौरान उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असह्य दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से भावभरी प्रार्थना की। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की मौजूदगी में आयोजित इस शोकसभा में कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट…
हाथीनाला/सोनभद्र (अजीत सिंह)-(29 जुलाई 2026)। जनपद के हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला-पिपरी मार्ग स्थित भूतहिया पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित ट्रेलर बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। लगभग चार घंटे तक चले कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हाथीनाला, पिपरी और रेणुकूट थाने की पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर…
रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र /अजीत सिंह/(29 जुलाई 2026)। रॉबर्ट्सगंज नगर में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के काम में हो रही अत्यधिक देरी और इसके चलते रोजाना लग रहे भीषण जाम को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को सदर विधायक ने निर्माण स्थल पर पहुँचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ओवरब्रिज निर्माण की सुस्त रफ्तार और सुगम वैकल्पिक मार्ग न बनने पर उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण के कारण पूरा शहर ट्रैफिक जाम की समस्या से…
ओबरा/सोनभद्र टाइम्स (29 जुलाई 2026)। ओबरा आदर्श नगर पंचायत के सबसे विकसित और चर्चित वार्डों में शुमार वार्ड संख्या 18 (महाराणा प्रताप नगर) में विकास के बड़े-बड़े दावों की पोल मानसूनी बारिश ने खोल कर रख दी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा बुनियादी सुविधाओं के नाम पर किए जा रहे दावों को धरातल पर मौसम की बारिश ने खोखला साबित कर दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में नगर पंचायत के खिलाफ नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा है। वार्ड 18 के राजकुमारी नगर में नगर पंचायत द्वारा जल निकासी की समुचित व्यवस्था न किए जाने के कारण बारिश का पानी लोगों के…
सोनभद्र । अन्नदाताओं की आय बढ़ाने और पारंपरिक कृषि के स्थान पर नकदी फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बागवानी को लगातार प्रोत्साहन दे रही है। शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं व अनुदान का लाभ उठाकर अब सोनभद्र के किसान ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं। इससे जिले में बागवानी का दायरा लगातार बढ़ रहा है और किसानों का रुझान भी इन आधुनिक फसलों की ओर तेजी से बढ़ा है। जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान…
सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य सहयोगी विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर रोकथाम एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मानसून के मौसम में मच्छरजनित और जलजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, हैंडपंपों के क्लोरीनीकरण, नालियों की सफाई और एंटी-लार्वा छिड़काव/फॉगिंग का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के स्पष्ट निर्देशों के अनुक्रम में जनपद के उच्च जोखिम (High-Risk) वाले गांवों को चिन्हित कर विशेष माइक्रोप्लान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में…
सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में मिलावटी व अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारकुंडी क्षेत्र में एक किराना प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर संदिग्ध हल्दी पाउडर का नमूना भरा तथा शेष सामग्री को सीज कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने मंगलवार (28 जुलाई 2026) को चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत घूरमा मोड़ मारकुंडी स्थित मे०…
सोनभद्र HPV टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्यपाल महोदया ने सोनभद्र पुलिस को किया सम्मानित
सोनभद्र (29 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर रोग से बचाव के उद्देश्य से चलाए गए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान में सोनभद्र पुलिस ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता की मिसाल पेश की है। अभियान के सफल क्रियान्वयन, जन-जागरूकता और उत्कृष्ट सहयोग के लिए महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा सोनभद्र पुलिस को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तर पर चलाए गए इस विशेष स्वास्थ्य अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस वृहद अभियान को धरातल पर…
