Author: admin
ओबरा/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस ने चोरी की घटना का त्वरित अनावरण करते हुए अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटनाक्रम के अनुसार, दिनांक 30 जुलाई 2026 को वादिनी लाजो (पत्नी स्व० राजा, निवासी सेक्टर-04, आरओ पानी टंकी के पास, थाना ओबरा, सोनभद्र) ने थाना ओबरा पर लिखित…
सोनभद्र ब्यूरो। जनपद सोनभद्र में अपनी दीर्घकालीन, समर्पित एवं निष्ठापूर्ण पुलिस सेवाएं पूर्ण करने के उपरांत आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को कुल 03 पुलिसकर्मी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने तथा ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कार्मिकों में उ०नि०ना०पु० तेजबहादुर, उ०नि०ना०पु० भैयालाल यादव (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) एवं मु०आ०स०पु० जोखन सिंह यादव शामिल हैं। इस अवसर पर पुलिस लाइन सोनभद्र में एक गरिमामय एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने सेवानिवृत्त हुए तीनों पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार…
ओबरा/सोनभद्र ब्यूरो । जनपद सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्रान्तर्गत गजराज नगर में ग्रीन माउंटेन स्कूल के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से सड़क पार कर रही एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक की जोरदार टक्कर लगने के कारण युवती सड़क पर दूर जा गिरी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवती की पहचान अंजू माली (उम्र 22 वर्ष) पुत्री अशोक माली, निवासी ओबरा के रूप में हुई है। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों…
डाला/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र के डाला क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक संस्था हर-हर महादेव कांवड़ यात्रा सेवा समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 30 जुलाई 2026 को आयोजित की गई। यह बैठक राजेश पटेल की अध्यक्षता तथा संरक्षक मंडल के विशेष मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं संरक्षकों की सर्वसम्मति से गोविंद भारद्वाज को समिति के अध्यक्ष पद हेतु चयनित किया गया। संरक्षक मंडल अनिकेत श्रीवास्तव, अंशु पटेल, राजेश पटेल, निर्भय चौधरी एवं बजरंगी सेठ के दिशा-निर्देशन में आगामी कांवड़ यात्रा के सफल, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित संचालन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद स्थित नवीन मंडी परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 692 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आवास सहित अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्र भी वितरित किए।कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की।अपने संबोधन में…
शादियाबाद (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के करीमुल्लापुर गांव के पास नहर से लगभग 200 मीटर अंदर गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोहित यादव (25 वर्ष) पुत्र राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रोहित मूल रूप से मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था, लेकिन वह अपने ननिहाल मर्दापुर में परिवार के साथ रहता था। परिवार में बड़े भाई राहुल यादव और बड़ी बहन सरिता हैं। बताया जा रहा है कि रोहित वाराणसी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार…
गाजीपुर, 30 जुलाई। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस ने एक शातिर बदमाश एवं हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी पन्नेलाल यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गजेन्द्र राय व पुलिस टीम ने बेसो नदी पुल के पास, ग्राम सरौली उर्फ पहेतिया क्षेत्र से हिस्ट्रीशीटर इमरान कुरैशी उर्फ सोनू (32 वर्ष) पुत्र अबुल हसन कुरैशी, निवासी वार्ड नंबर-6, कस्बा जंगीपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) एवं एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध…
विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुर में बना सामुदायिक शौचालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बनने के दिन से ही यह शौचालय ग्रामीणों के लिए किसी काम का नहीं रहा। ताला जस का तस लगा है और केयरटेकर सिर्फ मानदेय लेने आती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शौचालय का ताला कभी खुलता ही नहीं। न गांव के लोग और न ही आसपास के मोहल्ले के लोग इसका उपयोग कर पाए हैं। शौचालय की जिम्मेदारी संभाल रही केयरटेकर समय पर आती ही नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि वह सिर्फ ग्राम प्रधान कंचन यादव के…
उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक गुरुवार को जखनियां स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर के निकट हनुमान मंदिर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष कामरेड राम अवध राम ने की।बैठक में आगामी 10 अगस्त 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों, किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर आयोजित इस आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनता से “गाजीपुर चलो, जेल भरो” के नारे के साथ…
महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया संपन्न, 66 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
जखनिया (गाजीपुर), महंत रामाश्रय दास पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय, भुड़कुड़ा में गुरुवार को एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस के रूप में पहचान रखने वाले एनसीसी के लिए गाजीपुर बटालियन द्वारा कैडेटों के चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें कुल 66 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया गाजीपुर बटालियन के प्रशिक्षित अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की दौड़, शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। बटालियन द्वारा इन सभी चरणों के मूल्यांकन के आधार पर आगामी दिनों में मेरिट सूची जारी किए जाने की संभावना है।…
