Author: admin
ओबरा की मिट्टी से जुड़ी एक अनमोल कहानीकिसी भी समाज या शहर का असली वैभव उसकी ऊंची-ऊंची भव्य इमारतों, चौड़ी सड़कों या धन-दौलत से नहीं मापा जाता। किसी नगर की वास्तविक पहचान वहाँ रहने वाले उन महान व्यक्तित्वों से होती है जो अपने निस्वार्थ कर्मों, सद्भावना और सादगी से जन-जन के दिलों में बस जाते हैं। सोमभद्र की पावन धरा पर बसे ओबरा नगर पंचायत के इतिहास और यहाँ की फिज़ाओं में कई नाम आए और गए, लेकिन कुछ व्यक्तित्व ऐसे स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो चुके हैं जिन्हें समय की धूल भी धुंधला नहीं कर सकती। उन्हीं में से…
सोनभद्र /देवघर/ । सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपरा में देवों के देव महादेव की भक्ति को ही शक्ति, आत्मिक शांति और सामाजिक समरसता का मूल आधार माना गया है। इसी पावन भावना के साथ सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज (सदर) विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भूपेश चौबे जी ने झारखंड राज्य के पवित्र देवघर धाम स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री बाबा बैजनाथ धाम में उपस्थित होकर दर्शन-पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त किया। बाबा बैजनाथ धाम की अलौकिक महिमा के संदर्भ में मान्यता है कि यहाँ श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर दर्शन-पूजन करने मात्र से भक्तों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कष्टों…
सोनभद्र । धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान द्वारा आगामी 1 नवम्बर 2026 को स्व. विजया देवी की स्मृति में आयोजित होने वाले वार्षिक स्थापना दिवस समारोह के पूर्व संस्थान का व्यापक स्तर पर विस्तार किया गया है। योग गुरु आचार्य अजय पाठक के मार्गदर्शन तथा संस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष व संरक्षक रमेश सिंह, राष्ट्रीय महिला प्रभारी अनामिका अग्निहोत्री एवं राष्ट्रीय महिला सह-प्रभारी साक्षी शाक्य की संस्तुति पर देश के विभिन्न राज्यों में योग साधकों को नवीन जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संस्थान द्वारा दिल्ली की साक्षी शाक्य को धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान का राष्ट्रीय सह-महिला प्रभारी मनोनीत करने के साथ ही आगामी…
सोनभद्र ब्यूरो । जनपद सोनभद्र में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय चेहरा सामने आया है। आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को दुद्धी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने हेतु जाते समय गुरमुरा के समीप एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने उच्च मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल अपना काफिला रुकवा दिया।क्षदोनों उच्च अधिकारियों ने स्वयं गाड़ी से उतरकर सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति के पास पहुँचकर उसका हालचाल जाना और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना समय…
ओबरा/सोनभद्र । नगर पंचायत ओबरा में विकास कार्यों को नई रफ्तार देने और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ नवागत अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यालय पहुँचते ही नगर पंचायत कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरांत नगर पंचायत के लिपिक सुधांशु मिश्रा ने ज्वाइनिंग की सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कराईं।पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नवागत अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने नगर पंचायत के लिपिकों, सफाई नायकों एवं समस्त कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक एवं समीक्षा बैठक…
सोनभद्र ब्यूरो । पूर्वांचल की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरा प्रयागराज स्थित सनातनी किन्नर अखाड़ा आश्रम से जनपद सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र के लिए एक बेहद हर्षोल्लास और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है।सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक संवर्धन को गति देने के उद्देश्य से दुद्धी निवासी श्री श्री 1008 श्री किरण नंदिनी जी का विधि-विधान पूर्वक पट्टाभिषेक सम्पन्न किया गया है और उन्हें आधिकारिक नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। प्रयागराज स्थित सनातनी किन्नर अखाड़ा आश्रम में आयोजित भव्य धार्मिक समारोह के दौरान सनातन धर्म की प्रख्यात आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री कौशल्यानंद गिरी उर्फ टीना मां द्वारा…
वाराणसी।इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए यूज़र्स अपने दोस्त के एयरटेल प्रीपेड नंबर पर रिचार्ज करने के साथ-साथ एक व्यक्तिगत डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड भी भेज सकते हैं (2 अगस्त 2026 तक मान्य)। इस पहल के जरिए रोज़मर्रा के एक रिचार्ज को दोस्ती के एक खास और यादगार तोहफे में बदला जा सकता है। इस अनुभव का लाभ उठाने के लिए यूज़र्स को एयरटेल ऐप पर अपने दोस्त का एयरटेल प्रीपेड नंबर दर्ज करना होगा,…
द ग्रेट कबाब फैक्ट्री एक खास भारतीय रेस्टोरेंट है जो खाने का एक अनोखा अनुभव देता है। पुरानी और नई रेसिपीज़ को मिलाकर TGKF दुनिया भर के स्वादिष्ट कबाब एक ही टेबल पर लाता है। द ग्रेट कबाब फैक्ट्री में, आप सात अलग-अलग तरीकों से तैयार किए गए मुंह में पानी लाने वाले कबाब का आनंद ले सकते हैं – जैसे तंदूर या सिंगरी पर भुने हुए, तवा या माही तवा पर शैलो-फ्राई किए हुए, कड़ाही में डीप-फ्राई किए हुए, बर्तनों में स्टीम किए हुए या पत्थर पर ग्रिल किए हुए कबाब उत्तर दक्षिण – जब उत्तर और दक्षिण का…
एक पेड़ माँ के नाम को नई ऊँचाइयों पर ले जाते हुए शुक्रवार को अनपरा तापीय परियोजना परिसर में एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऊर्जा विभाग के उच्च प्रबंधन के निर्देशों के अनुपालन में, मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) इं. अजय कुमार कटियार के कुशल नेतृत्व में अनपरा परियोजना ने कुल 20,200 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया हरित इतिहास रच दिया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डी-परियोजना परिसर में तकनीकी भवन के सामने स्थित पार्क में हुआ। परियोजना प्रमुख इं. अजय कटियार, महाप्रबंधक प्रशासन इं. एस.एन. मिश्र, महाप्रबंधक (द ताप) इं. प्रशांत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (ब ताप)…
सोनभद्र ब्यूरो । जनपद सोनभद्र के कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक अत्यंत गंभीरता के साथ आयोजित की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं के संतृप्तकरण, निपुण भारत मिशन, कायाकल्प योजना एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की बिन्दुवार गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला एवं विकास खण्ड स्तरीय टास्कफोर्स समिति निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष परिषदीय विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करे और अपनी आख्या समय-समय पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए। इसके…
