Author: admin

26 जुलाई से बंद है बढ़नपुरा की पानी की सप्लाई, टैंकर के भरोसे गांव (गाजीपुर) क्षेत्र के गांव पंचायत बढ़नपुरा में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। शुद्ध पानी न मिलने से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं और बीमारी का डर सताने लगा है। जानकारी के अनुसार 26 जुलाई को NH-31 पर संकरी पुलिया से करीब 100 मीटर आगे बालू लदा टेलर पलट गया था। हादसे में गांव की पानी टंकी की मुख्य सप्लाई पाइप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद से गांव में पानी की…

Read More

भांवरकोल (गाजीपुर),।भांवरकोल विकास खंड की ग्राम पंचायत भदौरा में बिजली विभाग की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पंचायत भवन पर विद्युत कनेक्शन स्वीकृत है, मीटर भी लगाया जा चुका है और नियमित रूप से बिजली का बिल भी भेजा जा रहा है, लेकिन आज तक भवन तक बिजली पहुंचाने के लिए न तो पोल लगाए गए और न ही विद्युत तार बिछाए गए।पूर्व ग्राम प्रधान एवं वर्तमान प्रशासक प्रतिनिधि बिट्टू सिंह कुशवाहा ने बताया कि पंचायत भवन से निकटतम विद्युत पोल लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। लाइन विस्तार न होने के कारण पंचायत…

Read More

भांवरकोल (गाजीपुर) ।स्थानीय विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत गाँव सभा तरांव में ‘आपकी स्वास्थ्य जाँच के लिए सघन-एंबुलेंस अस्पताल आपके द्वार’ एवं गाँव आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा नेता अभिनव सिन्हा के सौजन्य एवं गाँव सभा प्रधान समीर पासवान के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।शिविर की मुख्य बातें,स्वास्थ्य परामर्श एवं दवा वितरण, शिविर में तरांव तथा आसपास के ग्रामीण, पुरुष व महिलाओं ने एकत्र होकर अपनी-अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को डॉक्टरों के समक्ष रखा। डॉ. आदर्श कुमार, डॉ. जावेद अहमद की टीम (जिसमें राजभर, संजय…

Read More

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) रामानंद जी अपनी 40 वर्षों की गौरवशाली, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस सेवा पूर्ण करने के बाद करीमुद्दीनपुर थाने से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह में थानाध्यक्ष (इंस्पेक्टर) राज नारायण जी ने उन्हें अंगवस्त्र और श्रीरामचरितमानस (रामायण)की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पूरे थाना परिवार, पुलिसकर्मियों, कर्मचारियों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर एसआई रामानंद जी को फूल-मालाओं से सम्मानित किया। उनके चार दशक लंबे सेवा-काल की ईमानदारी, अनुशासन…

Read More

गाजीपुर। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुशील चौबे के पूज्य पिताजी के निधन का समाचार मिलते ही संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की गाजीपुर इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उनके निजी आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि “माता-पिता की कमी को कोई भी कभी पूरा नहीं कर सकता, लेकिन दुख की इस घड़ी में अपनों का साथ दर्द को कुछ हद तक जरूर कम कर देता है।” सभी ने प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

गाजीपुर, । जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से माह के प्रथम शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील कासिमाबाद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा भी उपस्थित रहे।कासिमाबाद तहसील में कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं जनपद की सभी सातों तहसीलों में कुल 436 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 40 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।अन्य तहसीलों की बात करें तो सदर तहसील में 46 शिकायतों…

Read More

गाजीपुर। संत शिरोमणि परमहंस गंगाराम दास जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को शादियाबाद क्षेत्र के गुरैनी स्थित श्री राम-जानकी मंदिर परिसर में आयोजित 36वें वार्षिक मानव धर्म सम्मेलन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मानव धर्म प्रचार समाजसेवी संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं समाजसेवी शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन, गुरु वंदना और सत्संग से हुआ। इसके बाद संत-महात्माओं ने प्रेम, सेवा, सत्य, अहिंसा, करुणा, भाईचारा और नैतिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानव धर्म को समाज में…

Read More

गाजीपुर। श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं आगामी स्नान पर्वों को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने थाना सैदपुर क्षेत्र स्थित प्राचीन बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर एवं गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी ने मंदिर परिसर में प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा, दर्शन व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद गंगा घाट पहुंचकर स्नान करने वाले…

Read More

जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जखनियां गोविंद गांव में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद का शनिवार शाम प्रशासन की मौजूदगी में निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार नायब और तहसीलदार अनुराग यादव की निगरानी में राजस्व टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गाटा संख्या 702 और 621 का सीमांकन कराया।सीमांकन के दौरान राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की पैमाइश कराई गई, जिसके बाद संजय गुप्ता को उनकी बैनामाशुदा भूमि का वैध हिस्सा और कब्जा दिलाया गया। इससे वर्षों से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया और दोनों पक्षों के बीच शांति…

Read More

सोनभद्र। जो जनता के सुख-दुख में हमेशा समर्पित रहे, वही असली नेता है। इस कहावत को सोनभद्र के लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि और रोबर्ट्सगंज (सोनभद्र) संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार ने एक बार फिर पूरी तरह चरितार्थ कर दिखाया है।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम में सांसद छोटेलाल खरवार ने अपने गुरुदेव को नमन करते हुए एक अत्यंत सुरीला व लोकप्रिय गीत गाया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल जीत लिया। सोनभद्र की राजनीति में अपनी सादगी, सहजता और आम जनता से सीधे जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले सपा…

Read More