Author: admin
अनपरा/सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा के वार्ड संख्या-18 स्थित अनपरा बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बदहाली से स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं का जीना दुश्वार हो गया है। वार्ड संख्या-18, जगदीश आटा चक्की के समीप स्थित मुख्य मार्ग जो क्षेत्र के तीन प्रमुख मंदिरों तथा घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र को आपस में जोड़ता है।पिछले काफी समय से प्रतिदिन कूड़े-कचरे के ढेर में तब्दील रहता है। इस मार्ग से गुजरने वाले आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और प्रतिदिन मंदिर दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी दुर्गंध व अस्वच्छ वातावरण का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर खुले में कचरा…
अनपरा/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने जाइलो कार से अवैध रूप से ले जाई जा रही 180 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को धर दबोचा। बरामद शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत ₹5,35,000/- आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई संपन्न हुई। दिनांक 01 अगस्त 2026 को प्रभारी…
दुद्धी/सोनभद्र । ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दुद्धी पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित को उसकी ठगी गई रकम वापस दिलाकर बड़ी राहत पहुंचाई है। पुलिस की इस मुस्तैदी से साइबर फ्रॉड के शिकार ग्रामीण के खाते में फ्रॉड की गई राशि में से ₹7,400/- रुपये सफलतापूर्वक वापस आ गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गुलालझरिया (थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र) निवासी त्रिभुवन यादव पुत्र स्वर्गीय लाल चंद्र यादव के खाते से अज्ञात साइबर अपराधी ने एक झांसे…
ओबरा/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में महिला सुरक्षा तथा अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पारिवारिक संपत्ति विवाद एवं पुराने मुकदमे में जबरन समझौते का दबाव बनाकर महिला से मारपीट और जान से मारने के प्रयास के मामले में ओबरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त विवरण के अनुसार, दिनांक 01 अगस्त 2026 को वादिनी रोशनी पत्नी संतोष स्वीपर (निवासी चूड़ी गली मलिन बस्ती, थाना ओबरा) ने थाना ओबरा पर लिखित तहरीर दी थी।तहरीर में…
सोनभद्र । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत पूरे जनपद में एक सशक्त एवं प्रभावी जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के प्रत्येक वर्ग को नारी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति संवेदित किया जा रहा है। अभियान के दौरान सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों जैसे संतुलित लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम, लैंगिक…
हापुड़ (मनीष कुमार) क्षेत्रीय राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी ने अपने पति श्रीपाल सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पुष्पा देवी और श्रीपाल सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई और पटका पहनाकर संगठन में उनका औपचारिक स्वागत किया।बसपा से निष्कासन के बाद से ही पुष्पा देवी के अगले राजनीतिक कदम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने का फैसला किया…
सहतवार, बलिया। सहतवार थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को सहतवार–सोनवानी मार्ग तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा तथा थानाध्यक्ष सहतवार प्रशान्त कुमार चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक सुधाकर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे।…
फेफना, बलिया। थाना फेफना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामले में अपहृत किशोरी को पुलिस पहले ही सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर चुकी है।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार तथा थानाध्यक्ष फेफना अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को पीड़िता के भाई ने थाना फेफना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि…
चितबड़ागांव, बलिया। थाना चितबड़ागांव पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव पुलिस ने यह सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना और पीड़िता के बयान के बाद पूर्व में दर्ज धाराओं में संशोधन करते हुए भारतीय न्याय…
बलिया। थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी पर पूर्व विवाद के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप है।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 की रात करीब नौ बजे पीड़ित युवक अपने एक साथी के साथ घरेलू सामान खरीदने कदम चौराहा जा रहा था।…
