Author: admin
सुखपुरा, बलिया। थाना सुखपुरा पुलिस ने सड़क दुर्घटना से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा तथा थानाध्यक्ष सुखपुरा रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक हरीश यादव अपनी टीम के साथ मुकदमा संख्या 179/2026 की विवेचना, क्षेत्र भ्रमण एवं लंबित मामलों की जांच कर…
सुखपुरा, बलिया। थाना सुखपुरा पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामले में अपहृत नाबालिग को पुलिस पहले ही सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर चुकी है।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा तथा थानाध्यक्ष सुखपुरा रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक कृष्णा नन्द विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ थाना सुखपुरा…
सिकंदरपुर, बलिया। जनपद बलिया की तहसील सिकंदरपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया।शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में दोनों अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस…
हल्दी, बलिया। थाना हल्दी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता तथा थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी…
रतनपुरा मऊ। सभी फेयर प्राइस शॉप डीलर अपने केंद्र पर ई पास मशीन के अनुरूप स्टॉक अद्यतन (अपडेट) रखें। ताकि जांच पड़ताल की स्थिति में उन्हें अनपेक्षित परिस्थितियों का सामना न करना पड़े । इसके साथ ही सभी डीलर स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर को नियमित रूप से स्टॉक और बिक्री प्रदर्शित करते हुए उसे सुरक्षित रखें, और मांगे जाने पर तत्काल प्रस्तुत करें। यद्यपि की बिक्री पंजिका रखने की अब आवश्यकता नहीं है,परंतु अगर कोटेदार बिक्री पंजिका को अद्यतन रखता है तो उसके लिए भविष्य में होने वाली परेशानियों और शिकायतों को दूर करने में सहायक साबित होगी।अपने केंद्रों पर…
रसड़ा (बलिया) : समाजवादी जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. बलवंत सिंह के स्मृति में शनिवार को शाम रसड़ा गांधी पार्क में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आहूत की गई जिसमें उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दरम्यान उपस्थित विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए समाज व क्षेत्र के प्रति उनके अमूल्य अवदान को स्मरण किया। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाल्मिकी त्रिपाठी, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, जिलापंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी, कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर सिंह, चंद्रमा सिंह, बीरबल राम, सुरेश राम, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव सहित अनेक…
बलिया। जनपद के रसड़ा क्षेत्र के कोटवारी मोड़ निवासी वीर प्रताप यादव ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर पहले GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) परीक्षा में सफलता हासिल की और अब असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।वीर प्रताप यादव, श्रीराम बृज के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा देवस्थली विद्यापीठ, चिलकहर से प्राप्त की, जहां से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की डिग्री हासिल की।बताया जाता है कि उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं…
रसड़ा (बलिया): क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शारदा नारायण हॉस्पिटल, मऊ के तत्वावधान में शनिवार को रसड़ा में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन स्टेशन रोड स्थित ब्रिक्स लॉन (डॉ. रामबाबू के सामने) में किया गया, जहां बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया।शिविर में मऊ से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच की। प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. मलिक अताउर रहमान ने पित्त की थैली, किडनी की पथरी, फिस्टुला, हर्निया एवं विभिन्न प्रकार की गांठों…
गाजीपुर। महाहर धाम में कल से प्रारंभ होने वाली श्रावण मास कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा द्वारा महाहर धाम पर पवित्र कांवड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित…
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 139/2025, धारा 80(2), 85 एवं 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सिकंदर कश्यप (26 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कल्पनाथ कश्यप, निवासी ग्राम अलीपुर मंदरा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को शनिवार को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक…
