Author: admin

गाजीपुर। पी० जी० कालेज गाजीपुर में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी मे कला संकाय के रक्षा एव स्ट्रैटिजिक अध्ययन (सैन्य विज्ञान) विषय के शोधार्थी कर्नल संजीव कुमार शाही ने अपने शोध प्रबन्ध शीर्षक “चाइना एक्सपैंडिंग मिलिट्री एंड द डेवलपिंग थ्रेट टू अरुणाचल प्रदेश एंड अंडमान एंड निकोबार आइसलैंडस” नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि…

Read More

मनिहारी (गाजीपुर)। श्रावण मास के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत यूसुफपुर से नवयुवक बोलबम कांवरियां संघ का लगभग 60 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। गांव में वर्ष 1970 से चली आ रही कांवड़ यात्रा की परंपरा आज भी पूरी आस्था के साथ निभाई जा रही है।बेद-शास्त्रों के अनुसार श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वोत्तम समय माना गया है। इस पावन अवसर पर गांव में भक्ति का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रधान पद के उम्मीदवार कमलाकर सिंह “झब्बू” (अवकाश प्राप्त सूबेदार, भारतीय सेना) के नेतृत्व में…

Read More

राजापुर (गाजीपुर)। विकासखंड मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत राजापुर स्थित मंगई नदी पर किसानों और ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा अस्थायी पीपा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इस पुल के तैयार होने से क्षेत्र के हजारों किसानों तथा आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।। ज्ञात हो कि मंगई नदी पर स्थायी पक्के पुल के निर्माण के लिए पूर्व में बजट स्वीकृत होने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। लेकिन लगातार बारिश और नदी के जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि के कारण निर्माण कार्य…

Read More

गहमर(गाजीपुर)। गहमर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ करहियां मुजिया बारी बस स्टैंड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना गहमर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 155/2026 से संबंधित आरोपी…

Read More

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार थाना भांवरकोल पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 129/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 238, 103(1) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्ताओं की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने हमराह पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर रविवार को बीरपुर मोड़…

Read More

ओबरा, सोनभद्र । उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी छोर पर विंध्य और कैमूर पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में बसा सोनभद्र भारत का एक अनूठा एवं ऐतिहासिक जिला है। चार राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार) की सीमाओं को स्पर्श करने वाले इस प्राकृतिक व भूगर्भीय संपन्न जिले का ओबरा क्षेत्र इन दिनों धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ओबरा नगरी के सुभाष चौराहा स्थित ऐतिहासिक सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में श्री राम सेवा समिति द्वारा पिछले लगभग एक वर्ष से प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी का विशाल भंडारा आयोजित किया जाता रहा है। इसी निरंतर सेवा…

Read More

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और औद्योगिक कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न प्रमुख सड़क परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं के लिए शासन स्तर से आवश्यक स्वीकृतियां एवं विभागीय अनुमतियां शीघ्र प्राप्त करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि आम जनता को…

Read More

अनपरा/सोनभद्र । नगर पंचायत अनपरा क्षेत्र में जनसुविधाओं एवं विकास परियोजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर प्रशासनिक चाबुक चला है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शक्तिनगर स्थित ए.के. गेस्ट हाउस में संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान नगर पंचायत अनपरा में प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) निर्माण हेतु अब तक भूमि का चिन्हांकन न किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। समीक्षा के दौरान एसटीपी निर्माण की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी (EO) नगर पंचायत अनपरा तथा संबंधित क्षेत्र के…

Read More

पिपरी/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र के प्रमुख जलस्रोत और ऊर्जा उत्पादन के मुख्य केंद्र रिहंद डैम (गोविंद वल्लभ पंत सागर) की जल स्थिति और सुरक्षा प्रबंधों को परखने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने रविवार को बांध परिसर का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिहंद डैम में उपलब्ध जल के वर्तमान स्तर, उसके नियमित संचालन, तकनीकी रखरखाव तथा परिसर में मौजूद विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तथा रिहंद जल विद्युत गृह के अभियंताओं से बांध के कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश, पानी की आवक, डिस्चार्ज…

Read More

ओबरा/सोनभद्र ब्यूरो टाइम्स )। जनपद सोनभद्र की तहसील ओबरा अंतर्गत ग्राम बिल्ली, मारकंडी (सिकटहना) के ग्रामीणों ने वर्षों पुराने सार्वजनिक आवागमन मार्ग पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। समस्त ग्रामवासियों ने उप जिलाधिकारी (SDM) ओबरा को एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर आम रास्ते से अवैध अतिक्रमण हटाए जाने और आवागमन सुचारु कराने की मांग की है। उप जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने अवगत कराया कि ग्राम बिल्ली-मारकंडी के बाड़ी डाला स्थित सिकटहना टोला (प्राथमिक पाठशाला के पश्चिम) में लगभग 500 की आबादी निवास करती है। प्राथमिक विद्यालय के…

Read More