Author: admin
बभनी/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना बभनी पुलिस, एसओजी (SOG) टीम, थाना म्योरपुर एवं थाना दुद्धी पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बभनी क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से हुई रंगदारी और डकैती/लूट की घटना में वांछित ₹25,000 के इनामी शातिर अपराधी को पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले का ब्योरा देते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 18 जुलाई…
गाजीपुर। सैदपुर तहसील क्षेत्र के करमपुर स्थित मेघबरन स्टेडियम आज पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं की ऐसी सशक्त नर्सरी बन चुका है, जहां से हर वर्ष दर्जनों खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रहे हैं। यह स्टेडियम केवल हॉकी प्रशिक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, संघर्ष और राष्ट्रसेवा की भावना का भी जीवंत विद्यालय है।प्रतिदिन लगभग 300 से 400 बच्चे एवं बच्चियां यहां नियमित रूप से हॉकी का अभ्यास करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों के भीतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का जज्बा देखने को मिलता है। यही कारण है कि मेघबरन…
जखनिया गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर जखनिया विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गाजीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में वरिष्ठ नेता विजय सहाय, अनिल कुमार और सुनील कुमार अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारे लगाकर नवसदस्यों का अभिनंदन किया।समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओम…
गाजीपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार को जनपद गाजीपुर पूरी तरह शिवमय हो जाएगा। रविवार रात्रि से ही हजारों शिवभक्त गाजीपुर के पावन ददरी घाट स्थित गंगा तट पर पहुंचकर कांवड़ में गंगाजल भरेंगे और “बोल बम” व “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ पैदल यात्रा करते हुए प्राचीन महाहर धाम पहुंचेंगे। सोमवार प्रातः भगवान शिव का गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे।सावन का प्रथम सोमवार भगवान शिव की विशेष आराधना का दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से किए गए जलाभिषेक से भगवान भोलेनाथ शीघ्र…
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है।पुलिस के अनुसार, रविवार 2 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दरौली चट्टी के पास से मुकदमा अपराध संख्या 260/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त अली हुसैन (26 वर्ष) पुत्र फज्जू खां निवासी ग्राम मुहम्मदपुर,…
जखनिया (गाजीपुर)। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सामाजिक संगठन मातृभूमि जखनिया ने रविवार को जखनिया बाजार में पौधारोपण अभियान चलाया। संगठन के संरक्षक नीरज सिंह ‘अजेय’ की मौजूदगी में सदस्यों ने बाजार के प्रमुख मार्गों पर पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।अभियान के तहत पौधों की सुरक्षा के लिए “मातृभूमि जखनिया” अंकित लोहे की सुरक्षा जालियां भी लगाई गईं, ताकि पौधों का समुचित विकास हो सके और उन्हें किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।इस अवसर पर नीरज सिंह ‘अजेय’ ने कहा कि मातृभूमि जखनिया संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सहयोग तथा गरीब…
वाराणसी। वरिष्ठ पत्रकार एवं पायनियर वाराणसी से जुड़े डॉ. श्याम प्रताप सिंह के बड़े पुत्र अजीत सिंह (46 वर्ष) का शनिवार प्रातः लगभग 5:00 बजे उनके पैतृक गांव, थाना चोलापुर क्षेत्र में निधन हो गया। वह पिछले छह माह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।अजीत सिंह के निधन की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह अपने पीछे पिता डॉ. श्याम प्रताप सिंह, माता, दो भाई, पत्नी, एक पुत्र तथा एक छोटे बच्चे सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।शनिवार को उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पूरे श्रद्धा और सम्मान के…
भांवरकोल,(गाजीपुर)। सावन माह के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए विकास खंड भांवरकोल में मंदिर मार्गों की विशेष सफाई कराई जा रही है। खंड विकास अधिकारी भांवरकोल के आदेश पर वीरपुर, लोहारपुर, भदौरा, बच्छल फिरोजपुर का पूरा सहित क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों तक जाने वाले संपर्क मार्गों पर सफाई अभियान चलाया गया है। इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमे पंकज यादव, सुशील, मुकेश कुमार, रमेश, पानमती देवी, लालबहादुर, शकील, विदयावती देवी, निर्माला देवी, विकास, आदि जोरो पर काम पर लगे थे | मार्गों से कूड़ा हटाने,…
भांवरकोल(गाजीपुर)।विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलिया बुजुर्ग में महीनों से नालियों की सफाई न होने से गांव की स्थिति बदतर हो गई है। नालियां लबालब भर गई हैं, जिससे गंदगी के साथ-साथ दुर्गंध भी फैल रही है। वहीं गांव के अंदर कूड़े का अंबार लग जाने से लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी समय से ड्यूटी पर नहीं आते। महीने में केवल एक बार आकर मानदेय लेकर चले जाते हैं। लोगों का कहना है कि यह सब ग्राम प्रधान की “महरबानी” से हो रहा है। गांव निवासी कमलेश राम…
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। सावन माह की शुरुआत के साथ ही मुहम्मदाबाद क्षेत्र का धार्मिक वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। बैजलपुर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखने को मिल रही हैं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान सोमेश्वर महादेव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। इस दौरान एक श्रद्धालु ने भगवान शिव का अरघा चीनी के शरबत से भरकर अपनी आस्था प्रकट की, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का…
