Author: admin
गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील की कलछुल/पल्टा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 566/2026 के तहत धारा 109(1) एवं 115(2) बीएनएस में नामजद अभियुक्त अतुल यादव (26 वर्ष) पुत्र गंगासागर यादव निवासी फूलपुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को 3 अगस्त 2026 को रजागंज चौकी से पहले ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ एवं अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्टील की कलछुल/पल्टा बरामद किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी…
सोनभद्र । प्रदेश की योगी सरकार औद्योगिक विकास की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को आकर्षित करने के साथ-साथ सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे) को भी तेजी से मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत शासन ने राज्यभर में सड़क निर्माण के 22 बड़े प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है। गर्व की बात यह है कि इन 22 स्वीकृत प्रस्तावों में सबसे ज्यादा 6 प्रस्ताव अकेले सोनभद्र जनपद के हैं। इसके तहत लगभग 202 करोड़ रुपये की लागत से 6 प्रमुख सड़कों (कुल लंबाई 127 किलोमीटर)…
ओबरा/सोनभद्र पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन एवं भारत स्वाभिमान सोनभद्र के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी के नेतृत्व में मंगलवार (04 अगस्त 2026) को ओबरा में प्रातः 6:30 बजे भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परम पूज्य श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्मदिवस के पावन अवसर पर नया ओबरा नगर पंचायत स्थित विवाह मंडपम (सेक्टर 09) के प्रांगण में पतंजलि परिवार की ओर से औषधीय व फलदार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की योग शिक्षिका बहन मीनाक्षी मौर्य एवं ऋचा वर्मा ने विवाह मंडप परिसर में आंवला, अमरूद, मीठी नीम (कढ़ी पत्ता), पपीता, एलोवेरा, गिलोय,…
घोराबाल/सोनभद्र पावन श्रावण मास के दृष्टिगत पवित्र शिवद्वार धाम में उमड़ रही शिव भक्तों और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंगलवार को प्रशासनिक व पुलिस अमला एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से शिवद्वार मंदिर पहुँचकर कांवड़ यात्रा एवं मेले के संबंध में की गई व्यवस्थाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों के विश्राम स्थलों, मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों…
चोपन/सोनभद्र सोनभद्र के मारकुंडी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने तबाही मचाते हुए सड़क किनारे स्थित तीन दुकानों और एक मकान को जोरदार टक्कर मारते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में पूर्व प्रधान का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारकुंडी मुख्य मार्ग से गुजर रहा एक ट्रेलर…
पिपरी/सोनभद्र जनपद सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ गंभीर बीमारी से जूझ रही एक महिला ने परिजनों का सहारा और सहयोग न मिलने से हतोत्साहित होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पिपरी थाना क्षेत्र के डिंगिया नाला (जलाशय) में कूदकर कैंसर पीड़ित महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका लंबे समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित थी और जिंदगी की जंग लड़ रही थी। बीमारी के चलते परिजनों व पति से अलग होकर…
सोनभद्र भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), क्षेत्रीय मौसम केन्द्र लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के अनुसार जनपद सोनभद्र में मेघगर्जन, आकाशीय विद्युत (वज्रपात) तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोनभद्र श्री चर्चित गौड़ ने समस्त जनपदवासियों से विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान आकाशीय विद्युत (बिजली गिरने) की घटनाएं अचानक घटित होती हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही जान-माल के लिए घातक साबित हो…
सोनभद्र जनपद सोनभद्र में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आधुनिक तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। मंगलवार (04 अगस्त 2026) को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस लाइन चुर्क से अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद के प्रमुख मार्गों पर रवाना किया गया। रवाना किए गए ये इंटरसेप्टर वाहन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर डिजिटल निगरानी रखने के लिए हाई-टेक सुविधाओं से लैस हैं। तेज रफ्तार (ओवरस्पीडिंग)…
ओबरा/सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के क्रम में ओबरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस ने धारा 138 NI Act (चेक बाउंस) के 03 मुकदमों में वांछित वारंटी अभियुक्त को दबोच लिया। थाना ओबरा के उप-निरीक्षक रामसागर पटेल एवं मुख्य आरक्षी अशोक कुमार मंगलवार को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व वारंटियों की तलाश में गश्त पर थे। इसी…
ओबरा/सोनभद्र । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आयुर्वेद शिरोमणि पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पूरे भारतवर्ष में पतंजलि महिला समिति द्वारा निःशुल्क पौध वितरण एवं पौधरोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ओबरा नगर पंचायत भवन एवं नया विवाह मंडप (सेक्टर 09) के प्रांगण में पतंजलि महिला समिति सोनभद्र (दक्षिणी क्षेत्र) की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जड़ी-बूटी दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला समिति सोनभद्र (दक्षिणी क्षेत्र) की जिला प्रभारी ममता श्रीवास्तव ने योग प्रशिक्षिका बहन मीनाक्षी मौर्य, ऋचा वर्मा, रितिका प्रजापति एवं प्रियंका सिंह को…
