Author: admin

बाराचवर/ गाजीपुर। जनपद के विकासखंड बाराचवर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र स्थित ऊंचाडीह गांव के दक्षिण दिशा में विराजमान श्री बाबा नागेश्वर नाथ धाम क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से दर्शन-पूजन करने वाले श्रद्धालुओं के सभी कष्ट दूर होते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन माह, महाशिवरात्रि तथा अन्य पर्वों पर यहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार, प्राचीन काल में यह स्थान घने जंगल से आच्छादित था। एक चरवाहे की गाय प्रतिदिन चरने के बाद एक निश्चित स्थान पर पहुंचकर अपने थनों…

Read More

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा महुवी में लगभग 15 दिनों से चला आ रहा बिजली संकट आखिरकार समाप्त हो गया। 20 जुलाई को गांव का 25 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से समय पर कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी थी।ग्रामीणों ने अपनी समस्या भांवरकोल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना के समक्ष रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क कर शीघ्र समाधान की मांग की। उनकी पहल और प्रभावी पैरवी…

Read More

दुल्लहपुर (गाजीपुर): जखनिया विकासखंड के ओड़राई ग्राम सभा में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार के 21 वर्षीय पुत्र की जहरीले कोबरा सांप के डसने से मौत हो गई। युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओड़राई गांव निवासी सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार नारद गोड़ के पुत्र अभिषेक गोड़ बुधवार की भोर करीब चार बजे घर से शौच-पेशाब के लिए उठे थे। इसी दौरान अंधेरे में उनका पैर एक कोबरा सांप पर पड़ गया, जिससे सांप ने उन्हें डस…

Read More

रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र /अपनी अनुपम प्राकृतिक छटा, समृद्ध धार्मिक परंपराओं और पौराणिक पहचान के लिए विख्यात सोनभद्र जनपद एक बार फिर आस्था और शिवभक्ति के अद्भुत सागर में सराबोर होने जा रहा है। आगामी 25 अगस्त 2026 को रॉबर्ट्सगंज की पावन धरा से एक ऐतिहासिक व अति भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। इस महाआयोजन को लेकर पूरे जिले के साथ-साथ सीमावर्ती जनपदों और पड़ोसी राज्यों के शिवभक्तों में अभूतपूर्व उत्साह और अपार श्रद्धा देखी जा रही है। इस विशाल कांवड़ यात्रा का नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा, हरिद्वार की पूज्य महामंडलेश्वरी श्री श्री 1008 सरितानंद गिरि जी महाराज करेंगी।…

Read More

अनपरा/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्तिनगर से औड़ी मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनपरा मोड़ के समीप जल निकासी की व्यवस्था न होने से आम जनता को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क किनारे बरसाती पानी के निकास हेतु नाली का निर्माण न होने के कारण हल्की सी बारिश में भी सड़क पर भारी जलभराव देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी का भराव होने से सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती है, जिससे सड़क पर बने गहरे गड्ढे पानी में छिप जाते हैं और दिखाई नहीं देते। इस मार्ग से…

Read More

घोरावल/सोनभद्र ।पावन श्रावण मास के दौरान पवित्र शिवद्वार धाम जाने वाले कांवड़ यात्रियों एवं शिव भक्तों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के सख्त निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को शाहगंज (घोरावल) बाजार में युद्धस्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। लोक निर्माण विभाग (PWD), जिला पंचायत एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीमों ने भारी मशीनरियों के साथ मौके पर उतरकर सड़कों की सफाई, कीचड़ हटाने, नालियों की सफाई तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है।…

Read More

रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र खेल सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोनभद्र को एक बड़ी सौगात दी है। जनपद के प्रमुख खेल केंद्र तियरा स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण के लिए शासन ने 6 करोड़ रुपये से अधिक (₹6.73 करोड़) के प्रस्ताव को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन द्वारा स्टेडियम में कायाकल्प और विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ लिमिटेड (UPRNSS) को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य…

Read More

रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र में हर घर तिरंगा अभियान-2026 को 13 से 15 अगस्त तक अभूतपूर्व जनसहभागिता के साथ मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना और स्वतंत्रता दिवस को…

Read More

ओबरा/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र के ओबरा नगर अंतर्गत सेक्टर 09 न्यू कॉलोनी में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण और योग-आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार हेतु एक सराहनीय पहल की गई। भारत स्वाभिमान सोनभद्र के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी एवं पतंजलि परिवार के योग प्रशिक्षकों ने स्थानीय बालिका साधना के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर औषधीय पौधे भेंट कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु का आशीर्वाद दिया तथा उनके साथ मिलकर पौधरोपण किया। पतंजलि परिवार ओबरा द्वारा क्षेत्र में एक अनूठी मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत ओबरा क्षेत्र में किसी भी बच्चे का जन्मदिन हो,…

Read More

शक्तिनगर/सोनभद्र ।जनपद सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीना और कृष्णशिला खदान को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग बुधवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण पूरी तरह जलमग्न हो गया। सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने से खदान में ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और हैवी मशीन ऑपरेटरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव इतना भीषण था कि कई दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए, जिससे कर्मियों को पैदल ही जलमग्न मार्ग पार करने को विवश होना पड़ा।स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि एनसीएल (NCL) परियोजनाओं…

Read More