Author: admin
फेफना (बलिया)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फेफना थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार एवं थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। इस संबंध में थाना फेफना में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं अन्य…
मनियर (बलिया)। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर थाना पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने एक पीड़ित को राहत दिलाते हुए ठगी की गई धनराशि में से 10,955 रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, मनियर निवासी कमला यादव के बैंक खाते से 30 मई 2026 को साइबर ठगों ने 1,13,861 रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी।…
चितबड़ागांव (बलिया)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चितबड़ागांव थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, थाना चितबड़ागांव में दर्ज मुकदमा संख्या 103/2026 (धारा 69 बीएनएस) में वांछित अभियुक्त राजेश प्रसाद खरवार (45 वर्ष), निवासी शिवपुर दियर नई बस्ती बयासी, थाना दुबहड़, जनपद बलिया, की तलाश की जा रही थी।उपनिरीक्षक अतुल कुमार अपनी टीम के…
दुबहड़ (बलिया)। थाना दुबहड़ पुलिस ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाठी भी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उपनिरीक्षक शुभेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में ग्राम नगवां पहुंचे, जहां उत्कर्ष पाठक पुत्र हरिहरनाथ पाठक निवासी नगवां अपने घर…
बांसडीह, बलिया । जनपद के थाना बांसडीह रोड पुलिस ने क्लिनिक में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक इनवर्टर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, रघुनाथपुर ब्लॉक के पास स्थित एक क्लिनिक का ताला तोड़कर अज्ञात चोर एसी, सिलेंडर, बैटरी, इनवर्टर, वाई-फाई मशीन, काउंटर तथा करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना बांसडीह रोड में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।मंगलवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने…
मनियर (बलिया), 4 अगस्त। थाना मनियर पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि में से 58,803 रुपये शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दिए।पुलिस के अनुसार, सत्येन्द्र चौहान निवासी पिलुई, थाना मनियर का मोबाइल दिल्ली से घर लौटते समय कहीं खो गया था। बाद में जब वह बलिया पहुंचे तो उनके बैंक खाते से 73,450 रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने थाना मनियर में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस…
रसड़ा (बलिया) : श्रीमती फुलेहरा ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन कमतैला-रसड़ा की संस्थापिका एवं शिक्षाविद् स्व. राजकुमारी सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को संस्थान परिसर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय परिवार के साथ-साथ भारी संख्या में प्रबुद्ध जनों ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों से प्रेरणा लेन का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक ऋषिराज सिंह ने अतिथियों संग स्व. राजकुमारी सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर के किया। प्रबंध निदेशक ऋषिराज सिंह ने कहा कि स्व. राजकुमारी सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में श्रीमती फुलेहरा ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन की…
बलिया। जनपद में यातायात व्यवस्था को अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में बलिया पुलिस को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर दोपहिया वाहन मिले हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इन दोनों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उत्तर प्रदेश सरकार की सड़क सुरक्षा एवं यातायात आधुनिकीकरण योजना के तहत उपलब्ध कराए गए ये इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। इनका उपयोग ओवरस्पीडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन, शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग, स्टंटबाजी, ध्वनि प्रदूषण और अन्य यातायात अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए किया जाएगा।इन वाहनों में स्पीड लेजर गन, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा,…
गाजीपुर। विकासखंड सदर के ग्राम पंचायत खालिसपुर (न्याय पंचायत खालिसपुर) में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को हुआ। समापन अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए तथा उन्हें प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यदि युवा एवं ग्रामीण प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का सही उपयोग करें तो वे आत्मनिर्भर बनकर अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा…
भांवरकोल (गाजीपुर),भांवरकोल चट्टी स्थित एक गुमटी के सामने रखी चौकी पर सो रहे बिहार निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान मोहम्मद कमालुद्दीन (पुत्र मोहम्मद शाह), निवासी ग्राम कोईरपुरवा, थाना व जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, मोहम्मद कमालुद्दीन पिछले दो दिनों से ग्राम लोचाईन निवासी करीमन राम के यहां आए हुए थे। बताया जा रहा है कि…
