Author: admin

बहरियाबाद (गाजीपुर)। नगर पंचायत सादात में पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को चहल्लुम के अवसर पर बुधवार को नम आंखों से याद किया गया। इस अवसर पर मजलिसों का आयोजन हुआ तथा ताजिया और अलम के साथ श्रद्धापूर्वक जुलूस निकाला गया। विभिन्न अंजुमनों ने नौहाख्वानी, मातम और सीनाजनी कर शहीद-ए-कर्बला को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस का समापन कर्बला पहुंचकर हुआ।सादात स्थित इमामबाड़े में आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना सादिक हुसैन नकवी ने कहा कि यजीद शरीयत-ए-मुहम्मदी और पवित्र कुरआन की शिक्षाओं में बदलाव चाहता था। इसी कारण वह…

Read More

देवकली (गाजीपुर)। विकास खंड देवकली की ग्राम पंचायत चांडी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आमंत्रित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया तथा शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।यह ग्राम चौपाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजन यादव, समाज कल्याण विभाग के तथा ग्राम सचिव की उपस्थिति में संपन्न हुई।…

Read More

गाजीपुर। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना क्षेत्र के मलसा ग्राम सभा में विभागीय सुस्ती के कारण सवालों के घेरे में दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ पानी टंकी निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका, जिससे गांव में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टंकी का निर्माण अधूरा होने के कारण ग्रामीण आज भी हैंडपंप एवं अन्य उपलब्ध जल स्रोतों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष वर्मा का कहना है कि निर्माण कार्य लंबे समय…

Read More

गाजीपुर। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली ग्राम चौपाल अब ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनती जा रही है। मंगलवार को विकास खंड देवकली की ग्राम पंचायत पियरी में आयोजित ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने देर शाम तक ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। जनसुनवाई का सिलसिला शाम करीब 7 बजे तक बिजली की रोशनी में चलता रहा। पेंशन, राजस्व, भूमि विवाद, आवास, प्रमाण-पत्र तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से…

Read More

भांवरकोल (गाजीपुर)।स्थानीय विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा टोडरपुर में आवागमन के रास्तों की खस्ताहाली को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। गांव में शौचालय की तरफ जाने वाले मार्ग तथा मुख्य रास्तों पर खड़ंजा और इंटरलॉकिंग का निर्माण न होने के कारण पूरा रास्ता कीचड़ और जलभराव से भर गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को दैनिक कार्यों के लिए भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।शौचालय मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्याग्रामीणों का कहना है कि गांव में शौचालय तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह कच्चा और कीचड़ से भरा पड़ा है। लंबे समय…

Read More

भांवरकोल (गाजीपुर)।स्थानीय विकास खंड भांवरकोल केअंतर्गत आने वाले ग्राम सभा मसोंन में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनचौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद द्वारा की गई। जनचौपाल में गांव के दर्जनों लोगों ने पहुंचकर अपनी विभिन्न प्रशासनिक व विकास संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।24 से अधिक जनसमस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारणजनचौपाल के दौरान पेंशन (विकलांग व वृद्ध महिला), स्वयं सहायता समूह से जुड़ने, कैटल शेड आवंटन, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित मामलों पर गहन चर्चा हुई। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 24 से अधिक…

Read More

गाजीपुर। नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में बुधवार को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए कुश्ती एवं महिला बैडमिंटन के जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। दोनों प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन किया गया।प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता, जो 21 से 23 अगस्त 2026 तक जनपद कौशांबी में आयोजित होगी, के लिए आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में कुल 70 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग किया। इनमें से 13 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी 8 अगस्त 2026 को प्रातः…

Read More

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को आईटीआई सदर स्थित अस्थायी गौशाला (नगर पालिका परिषद) तथा मोहनपुरा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।गौशाला के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश के लिए उपलब्ध हरे चारे और भूसे का निरीक्षण किया तथा उनके समुचित भंडारण और नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बिजली कनेक्शन, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और पशु मृत्यु रजिस्टर की भी जांच की। गौशाला परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा मिलने पर संबंधित अधिकारियों को इसे प्राथमिकता के…

Read More

सैदपुर (गाजीपुर), 05 अगस्त 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 04 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने टाउन नेशनल स्कूल के पीछे रंगमहल की ओर से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज निषाद (20 वर्ष) पुत्र अच्छे निषाद, निवासी…

Read More

गाजीपुर, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, मंडल शाखा-वाराणसी की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को जिला पंचायत सभागार (कलेक्ट्रेट के निकट) में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में वाराणसी, जौनपुर, चंदौली एवं गाजीपुर जनपदों के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक मंत्री तथा बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक रहे। मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय एवं नव-निर्वाचित मंडल कार्यकारिणी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गाजीपुर के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सिंह…

Read More