Author: admin
खेजुरी, बलिया। खेजुरी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।थानाध्यक्ष लालमणि सरोज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तथा मुकदमा संख्या 54/2026 की विवेचना कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को हनुमानगंज से वांछित आरोपी विजय कुमार पाठक (48) पुत्र स्वर्गीय जनार्दन पाठक, निवासी ग्राम खड़सरा, थाना खेजुरी को गिरफ्तार कर…
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह थाना पुलिस ने लूट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 21/2026 से संबंधित वांछित आरोपी चन्दन कुमार सिंह (32) पुत्र विजय शंकर सिंह, निवासी सुल्तानपुर टोला बाजार, थाना बांसडीह को शनिवार दोपहर करीब 12:10 बजे उसके घर…
बांसडीह (बलिया)। थाना बांसडीह पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या एवं एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को दर्ज मुकदमा संख्या 190/26 में धारा 115(2), 352, 351(3), 105, 3(5) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान शनिवार को उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर खरौनी गेट के पास…
रसड़ा (बलिया), 4 जुलाई। रसड़ा पुलिस ने जमीनी विवाद में हुए जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को बैजलपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था। आरोप है कि संतोष सिंह, संजय सिंह उर्फ गुड्डन, सूरज सिंह उर्फ हर्ष, गुड़िया तथा अन्य लोगों ने कुल्हाड़ी, गड़ासा और चाकू से हमला कर राजकरन सिंह, हृदयनारायण सिंह, अर्जुन सिंह और अनिल कुमार…
नगराम लखनऊ, प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को नगराम क्षेत्र से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक पोषक नहर, इंदिरा नहर एवं हैदरगढ़ शाखा नहर प्रणाली का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अचलीखेड़ा रेगुलेटर, मितौली माइनर तथा बलसिंहखेड़ा क्षेत्र का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने मंत्री को बताया कि मितौली माइनर लंबे समय से बालू और सिल्ट से पट गई है, जिसके कारण नहर का पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है।…
लखनऊ मोहनलालगंज कस्बे से शुक्रवार सुबह बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 60 श्रद्धालुओं का पहला जत्था धार्मिक उत्साह और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच रवाना हुआ। अमरनाथ सेवा दल के मुख्य सेवादार शिव प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का दल बस से कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से ट्रेन के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के लिए प्रस्थान किया।यात्रा से पूर्व कस्बे स्थित काशेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडे तथा भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने मुख्य सेवादार शिव प्रकाश गुप्ता सहित सभी श्रद्धालुओं के साथ भगवान…
मोहनलालगंज, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मोहनलालगंज नगर पंचायत क्षेत्र के रानीखेड़ा स्थित एसडीवी अकैडमी परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनलालगंज उपजिलाधिकारी पवन पटेल रहे। उन्होंने परिसर में आम, अमरूद, आंवला, शमी, बेला, मौसमी सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम पवन पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और लगातार घटती हरियाली पूरी मानव सभ्यता के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में प्रत्येक…
निगोहां, लखनऊ मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के निस्तारण और परिवहन निगम के स्पष्ट आदेश के बावजूद मोहनलालगंज-निगोहां मार्ग स्थित मदाखेड़ा मंदिर चौराहे पर आज तक रोडवेज बसों का ठहराव शुरू नहीं हो सका है। इससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों में नाराजगी है।निगोहां क्षेत्र के कुशमौरा निवासी एवं शिक्षक वीरेंद्र कुमार अवस्थी ने क्षेत्रीय जनता की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या 40015725084816 दर्ज कराकर मदाखेड़ा मंदिर चौराहे पर रोडवेज बसों के ठहराव की मांग की थी।जांच के दौरान चारबाग डिपो की ओर से भेजी गई आख्या में नियमित बस स्टॉप घोषित करने में असमर्थता जताई गई।…
रसड़ा (बलिया) स्वर्ण कारोबार के माध्यम से जनपद में उत्कृष्ट जीएसटी जमा करने वाले रसड़ा के स्वर्ण कारोबारी को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा सम्मानित किए जाने पर रसड़ा के अन्य व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है। 29 जून को विकास भवन में आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस समारोह में सभी कारोबार में उत्कृष्ट जीएसटी जमा करने वाले व्यापारियों को सम्मानित करने का कार्य किया गया वहीं आरती आभूषण भंडार रसड़ा (आरजीएन) के प्रोपराइटर विश्वनाथ वर्मा को स्वर्ण कारोबार में उत्कृष्ट जीएसटी जमा करने पर उन्हें जिलाधिकारी की मौजूदगी में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान…
रतनपुरा (मऊ)। मऊ शहर स्थित लक्ष्मी देवी मेमोरियल हड्डी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार गुप्ता और उनके पुत्र डॉ. सलिल कुमार गुप्ता की अनुभवी टीम मरीजों को आधुनिक एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध करा रही है। पिता-पुत्र के समन्वित अनुभव और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ हड्डी रोगों के जटिल मामलों में भी मरीजों को मिल रहा है।डॉ. पवन कुमार गुप्ता पिछले लगभग 35 वर्षों से मऊ में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1991 में फातिमा चिकित्सालय से अपनी चिकित्सा यात्रा शुरू की। करीब एक दशक तक वहां सेवाएं देने के बाद…
