Author: admin
भांवरकोल (गाजीपुर) ।स्थानीय थाना क्षेत्र शेरपुर मे पंचायत भवन पर एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में शेरपुर में आयोजित हुआ बाढ़ राहत चौपाल,,,,पूर्व सूचना के अनुसार शेरपुर पंचायत सभागार में बाढ़ की पूर्व तैयारी के दृष्टिगत राहत चौपाल का आयोजन एसडीएम हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया बैठक में एसडीएम महोदया के द्वारा विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिया गया।इस क्रम में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि बुजुर्गों ,बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर तैयार रखें पशुपालन विभाग को निर्देशित किया की भूसा और पशुओं के लिए दवा की व्यवस्था तैयारी पूर्व से करके…
भावरकोल(गाज़ीपुर )।थाना क्षेत्र के पखनपुरा ग्राम निवासी भारत मां के जांबाज सपूत इश्तियाक खान ने कारगिल युद्ध के दौरान 3 जुलाई 1999 को वीरता से लड़ते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए अपने को बलिदान दिया था | इश्तियाक खान अपने 3 भाइयों मे युसूफ खान तथा इम्तियाज़ खान से छोटे थे | इश्तियाक खान वर्ष 1997 में 22 ग्रेनाड़ीयर में भर्ती हुए थे | जबलपुर से हैदराबाद में पोस्टिंग हो गई थी 1999 में शादी के लिए अवकाश लेकर घर आया था | उनकी शादी 10 अप्रैल 1999 में रशीदा बेगम के साथ हुआ था| कारगिल युद्ध के लिए…
स्थानांतरण पर दी गई सम्मानजनक विदाई, क्षेत्रवासियों ने नए प्रभारी से बेहतर कानून-व्यवस्था की जताई उम्मीद मरदह (गाजीपुर)। मरदह थाना परिसर में शुक्रवार को विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानांतरित प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नवागत थाना प्रभारी का क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस कर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव का स्थानांतरण सादात थाने में होने पर क्षेत्रवासियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए फूल-मालाओं से सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में…
मुख्तार गैंग से जुड़ा हिस्ट्रीशीटर अमित राय और उसका साथी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजी कॉलोनी में घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अमित राय को उसके साथी समेत कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी अमित राय का नाम पहले भी कई संगीन आपराधिक घटनाओं में सामने आ चुका है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर तथा आर्म्स एक्ट समेत करीब 26 मुकदमे दर्ज हैं।…
(गाजीपुर): जफरपुर पावर हाउस के 63 केवी ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को सुल्तानपुर गांव के दर्जनों किसानों और ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द समस्या के समाधान की मांग की। एक महीने में तीसरी बार जला ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के अनुसार जफरपुर पावर हाउस का 63 केवी ट्रांसफार्मर पिछले एक महीने में तीसरी बार जल गया है। 2 जुलाई को ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इसके चलते करीब 75 किसानों…
गाजीपुर, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मानसूनी बारिश में विलंब तथा आसन्न सूखे के दृष्टिगत 3 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक विशेष केसीसी एवं फसल बीमा अभियान प्रारंभ करने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया है। संपूर्ण जनपद में यह विशेष अभियान कृषि, सहकारिता, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य ,बीमा कंपनी, सभी व्यवसायिक एवं सहकारी बैंकों, जन सुविधा केंद्र संचालकों, ग्राम विकास पंचायती राज एवं राजस्व विभाग द्वारा समेकित रूप से चलाया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ से प्रभावित 166 ग्राम पंचायतों में विशेष रूप से मुनादी और ग्राम चौपाल आयोजित इन गांवों के शत प्रतिशत किसानों के केसीसी कार्ड बनवाने एवं…
दुल्लहपुर (गाजीपुर): थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव में बुधवार की देर रात शॉर्ट-सर्किट से लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार का सब कुछ छीन लिया। रात करीब 11 बजे चरित्र राम की रिहायशी झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।आग बुझाने के प्रयास में महिला घायलआग की लपटें उठती देख परिवार के लोग और ग्रामीण दहशत में आ गए। इस दौरान चरित्र राम की पत्नी सुदामी देवी बच्चों को सुरक्षित निकालने और आग बुझाने की कोशिश में हड़बड़ी में छत से नीचे गिर…
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मानसूनी बारिश में विलंब तथा आसन्न सूखे के दृष्टिगत 3 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक विशेष केसीसी एवं फसल बीमा अभियान प्रारंभ करने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया है। संपूर्ण जनपद में यह विशेष अभियान कृषि, सहकारिता, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य ,बीमा कंपनी, सभी व्यवसायिक एवं सहकारी बैंकों, जन सुविधा केंद्र संचालकों, ग्राम विकास पंचायती राज एवं राजस्व विभाग द्वारा समेकित रूप से चलाया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ से प्रभावित 166 ग्राम पंचायतों में विशेष रूप से मुनादी और ग्राम चौपाल आयोजित इन गांवों के शत प्रतिशत किसानों के केसीसी कार्ड बनवाने एवं…
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस बल की अनुशासन, कार्यकुशलता और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों की टर्नआउट, अनुशासन और एकरूपता का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।परेड के दौरान एसपी ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों का अनुशासित, शारीरिक रूप से फिट और हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों और जवानों को अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह रहने का निर्देश दिया।परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों…
ओबरा (सोनभद्र)। नगर पंचायत ओबरा में कथित वित्तीय अनियमितताओं, शासन के आदेशों की अवहेलना तथा माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन से जुड़े मामले में एक नया मोड़ आ गया है। शिकायतकर्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक विस्तृत अनुस्मारक (रिमाइंडर) भेजकर इस पूरे प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। अनुस्मारक में इस बात का विशेष उल्लेख किया गया है कि उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-1 द्वारा 15 मई 2026 को ही जिलाधिकारी (सोनभद्र) को कड़े निर्देश जारी किए गए थे। शासन ने स्पष्ट कहा था कि इस शिकायत की सक्षम स्तर से…
