Author: admin
सुखपुरा (बलिया)। करनई स्थित वाटर पार्क में नहाने के दौरान हुए पुराने विवाद को लेकर गुरुवार को थाना सुखपुरा पहुंचे दो पक्षों के बीच थाने में ही कहासुनी और हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर दोनों पक्षों के 12 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष आपसी विवाद को लेकर थाना सुखपुरा पहुंचे थे। जनसुनवाई के दौरान दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए और मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट की आशंका उत्पन्न हो गई। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास…
भीमपुरा (बलिया), 2 जुलाई। थाना भीमपुरा पुलिस ने ट्रैक्टर-टॉली से जानबूझकर टक्कर मारकर मोटरसाइकिल सवार की मौत के मामले में नामजद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना भीमपुरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को गाजीपुर जनपद के दिलदार नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद ने थाना भीमपुरा…
सहतवार (बलिया), 2 जुलाई। थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव में तिलक समारोह के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।पुलिस के अनुसार, महाराजपुर निवासी अरुण यादव पुत्र नंदलाल यादव तिलक समारोह में शामिल होने महादनपुर आया था। अरुण ने बताया कि समारोह में उसके दो दोस्तों, नई बस्ती महादनपुर निवासी रितेश पासवान पुत्र राजेश पासवान और पुरानी बस्ती महादनपुर निवासी अमित कुमार राम पुत्र…
(गाजीपुर)।हत्या के मामले में महीनों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश का आखिरकार पुलिस से आमना-सामना हो ही गया। पुलिस के आत्मसमर्पण के आदेश को ठुकराते हुए आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन सैदपुर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके मंसूबे धरे रह गए। गोली लगने के बाद वह मौके पर ही धराशायी हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार देर रात सैदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह अपनी टीम के साथ अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दासू बनवासी हत्याकांड में…
गाजीपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाजीपुर के विद्यार्थियों ने चिकित्सा जगत के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उतरांव एवं गोंडउर स्थित सरकारी अस्पतालों का भ्रमण किया। वहां कार्यरत चिकित्सकों का सम्मान करते हुए उन्हें पुष्प एवं शुभकामनाएं भेंट कीं तथा समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।। इस प्रेरणादायी पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को चिकित्सकों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका, उनके त्याग, सेवा भावना और मानव जीवन…
(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में गुरुवार सुबह कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस के अनुसार, राजापुर गांव निवासी इंद्रजीत यादव (30) पुत्र स्व. फौजदार यादव रायपुर बाजार स्थित विनयना इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस प्रा. लि. में कर्मचारी थे। बुधवार की रात वह कंपनी के प्रबंधक धर्मेंद्र यादव के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम से लौटे थे। दोनों कार्यालय भवन…
(गाजीपुर)।स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के पखनपुरा में कारगिल शहीद इस्तियाक़ ख़ान की पावन स्मृति में शाहीन फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित मिनी फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस खेल प्रतियोगिता को देखने के लिए स्थानीय खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी।टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला महेंद एफ सी और बारा एफ सी के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार तालमेल और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में महेंद एफ सी ने बारा एफ सी को 1-0 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।अतिथियों ने बढ़ाया हौसलाकार्यक्रम…
(गाजीपुर) स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के गांव सभा तरांव के पंचायत भवन पर उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘फैमिली आईडी – एक परिवार एक पहचान’ योजना के अंतर्गत कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान समीर पासवान की उपस्थिति में किया गया।कार्ड बनवाने के लिए निर्देशकार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान समीर पासवान ने ग्रामीणों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन परिवारों का अभी तक फैमिली आईडी कार्ड नहीं बन सका है, वे इसे जल्द बनवा सकते हैं।कार्ड बनवाने की प्रक्रिया स्थान पंचायत भवन, तरांंव।समय सभी कार्य…
ओबरा (सोनभद्र) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) पूर्वी क्षेत्र-2 मुख्यालय प्रयागराज के उप महानिरीक्षक (DIG) मनीष सिंह ने ओबरा तापीय विद्युत परियोजना स्थित सीआईएसएफ इकाई का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की और बल के जवानों का हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही, ओबरा (स) तापीय विद्युत परियोजना में नवनिर्मित सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा (फायर स्टेशन) का भव्य लोकार्पण भी किया गया। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान उप महानिरीक्षक मनीष सिंह ने ओबरा ताप विद्युत परियोजना में सीआईएसएफ की तैनाती वाले संपूर्ण संवेदनशील क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य…
सोनभद्र (अनपरा) जनपद में मानसून की पहली तेज बारिश ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। अनपरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देर शाम अचानक हुई मूसलाधार बारिश के बाद एक बरसाती नाला काल बन गया। इस उफनाए नाले को पार करते समय 25 वर्षीय महिला और उसका आठ महीने का मासूम बच्चा तेज बहाव की चपेट में आ गए।कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर मासूम बच्चे का शव तो बरामद कर लिया गया है, लेकिन मां का अब तक सिर्फ कपड़ा ही मिल सका है, उनका कोई सुराग नहीं लगा है। इस…
