Author: admin
रेणुकूट (सोनभद्र)। स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते रेणुकूट चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खरपत्थर टेम्पू स्टैंड चौराहा इन दिनों किसी बड़े हादसे के मुहाने पर खड़ा है। चौराहे पर राहगीरों और दुकानदारों की सहूलियत के लिए नगर पंचायत द्वारा लगाई गई सार्वजनिक हाईमास्ट/स्ट्रीट लाइट (स्टिक लाइट) वर्तमान में आम जनता के लिए मौत का फंदा बनी हुई है। अत्यंत व्यस्त रहने वाले इस चौराहे पर लगी लोहे की यह भारी-भरकम लाइट पोल पर केवल एक नट के भरोसे हवा में झूल रही है। तेज हवा चलने या मामूली झटका लगने पर भी यह भारी पोल और…
ओबरा (सोनभद्र)। मोहर्रम के पावन अवसर पर शनिवार को ओबरा नगर में श्रद्धा, अकीदत और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। ‘या हुसैन’ की सदाओं और मातमी धुनों के बीच बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने ताजिया के साथ नगर के निर्धारित मार्गों से भ्रमण किया। जुलूस में शामिल लोगों ने कर्बला के शहीदों और इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे ताजिया जुलूस का स्थानीय नागरिकों द्वारा जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसी कड़ी में सामाजिक कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए…
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) सोनभद्र नगर द्वारा हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस उत्सव के अनुक्रम में शनिवार को स्थानीय रामलीला मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उत्सव को पूरे नगर में अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें भारी संख्या में स्वयंसेवकों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत और गरिमामयी ढंग से हुई। मंचासीन अतिथियों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार (डॉक्टर साहब) और द्वितीय सरसंघचालक परम पूजनीय गुरुजी (माधव सदाशिव गोलवलकर) के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया…
मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत थाना करीमुद्दीनपुर परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार मुहम्मदाबाद एवं थाना प्रभारी राज नारायण की उपस्थिति में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।थाना प्रभारी राज नारायण ने प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरणों सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर आए लोगों ने अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सभी मामलों…
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के डेहमा और कुशहा गांव के बीच स्थित मोड़ पर शनिवार को ईंट से लदा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे जा पलटा। हादसे में ट्रैक्टर पर लदी ईंटें खेत में बिखर गईं।। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट भट्ठे से ईंट लेकर डेहमा–कुशहा मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान मोड़ पर अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।। गनीमत रही कि हादसे में चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास…
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लोहारपुर में शुक्रवार की देर शाम एक भीषण अग्निकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोहारपुर गांव के निवासी राम प्रकाश यादव के घर में आग लगी , प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली की लाइन/शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।घटना शुक्रवार शाम लगभग 7:40 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी तेज थी कि घर में रखा अनाज, कपड़े, नकदी सहित पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख…
(गाजीपुर)। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित मां शारदा पीजी कॉलेज में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक युवा राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक की पहचान दुल्लहपुर निवासी 26 वर्षीय सर्वेश उर्फ बृजेश कुमार, पुत्र शिवचंद्र राम, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कॉलेज परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान कार्य करते समय सर्वेश ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आ गए और…
मोहर्रम से पहले सैदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो अवैध मांस, तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
(गाजीपुर)। मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पशु के मांस की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 किलोग्राम संदिग्ध अवैध मांस, एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल तथा 600 रुपये नकद बरामद किए हैं। हालांकि कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार…
बदौली पंप कैनाल नहर पर जर्जर विद्युत पोल दे रहे बड़े हादसे को दावत, ग्रामीणों ने दी अनशन की चेतावनी
( गाजीपुर)|क्षेत्र के बदौली अदाई पंप कैनाल नहर पर लगे 5 विद्युत पोल इस समय अत्यंत खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके हैं। ये पोल कभी भी गिरकर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी डर और आक्रोश व्याप्त है।बताया जा रहा है कि इन लोहे के पोलों पर 33 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन के तार दौड़ रहे हैं। बदौली नहर के पास रहने वाले विद्यासागर यादव, टुनू राजभर, शिवसागर, दशरथ मास्टर, मन्जेय राजभर और श्री नारायण के घरों के ठीक सामने स्थित विद्युत पोल बिल्कुल जर्जर हो चुके हैं। हालत यह है कि…
गाजीपुर। संतान प्राप्ति में कठिनाइयों का सामना कर रहे दंपत्तियों के लिए राहत भरी खबर है। आधुनिक प्रजनन चिकित्सा सेवाओं में अग्रणी इंदिरा आईवीएफ फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर द्वारा आज 28 जून 2026 (रविवार) को जखनिया में निःशुल्क निःसंतान परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से निर्धारित किया गया है। यह शिविर चंद्रावती हॉस्पिटल, राजीव गांधी कॉलेज के सामने, जखनिया में आयोजित होगा। शिविर में प्रजनन एवं निःसंतानता से जुड़ी समस्याओं पर प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. आर. एस. यादव दंपत्तियों को परामर्श देंगे तथा आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी उपलब्ध कराएंगे। शिविर में भाग…
