Author: admin

गाजीपुर। जनपद में संभावित सूखे की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क कर दिया है। सदर विकास खंड के अंधऊ गांव स्थित पंचायत भवन में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि इस वर्ष वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है, ऐसे में किसान पारंपरिक धान की खेती पर निर्भर रहने के बजाय कम पानी में तैयार होने वाली फसलों को अपनाएं।गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने किसानों से उर्द, मूंग, अरहर, ज्वार, बाजरा और मक्का जैसी फसलों की खेती करने की अपील की। उन्होंने बताया कि धान…

Read More

दृष्टि उजागर गाजीपुर। जिले में वर्षों से लंबित राजस्व मामलों के निस्तारण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पांच वर्ष से अधिक पुराने मुकदमों को विशेष अभियान चलाकर 15 दिनों के भीतर निस्तारित किया जाए। कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।कलेक्ट्रेट स्थित रायफल क्लब सभागार में आयोजित राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने धारा-33 के मामलों में बेहद धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार सेवराई से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि राजस्व…

Read More

मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत थाना करीमुद्दीनपुर परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार मुहम्मदाबाद एवं थाना प्रभारी राज नारायण की उपस्थिति में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।थाना प्रभारी राज नारायण ने प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरणों सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर आए लोगों ने अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सभी मामलों…

Read More

अनपरा (सोनभद्र)। मोहर्रम के पवित्र अवसर पर सोनभद्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र ऊर्जांचल के अनपरा, बीना और शक्तिनगर के खड़िया क्षेत्र में पारंपरिक श्रद्धा, अनुशासन और अभूतपूर्व उत्साह का माहौल देखने को मिला। इमाम हुसैन की याद में अकीदतमंदों ने विभिन्न स्थानों से भव्य ताजिया जुलूस निकाला। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहाँ सभी समुदायों ने मिलकर शांतिपूर्ण माहौल में इस धार्मिक आयोजन को संपन्न कराया।जुलूस के दौरान अखाड़े के युवाओं ने लाठी-डंडों और पारंपरिक हथियारों से एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। इन हैरतअंगेज पारंपरिक…

Read More

ओबरा (सोनभद्र)। मोहर्रम की दसवीं तारीख (यौम-ए-आशूरा) पर ओबरा नगर में पारंपरिक श्रद्धा, अकीदत और आपसी भाईचारे का एक अनूठा नजारा देखने को मिला। इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में नगर के विभिन्न अखाड़ों और ताजिया खानों से ताजियों का जुलूस निकाला गया। पूरे आयोजन के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब की झलक साफ दिखाई दी, जहाँ सभी वर्गों के लोगों ने मिलकर इस आयोजन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। ओबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल 8 प्रमुख स्थानों चूड़ी गली, मिल्लत नगर, चोपन रोड, कुरेश नगर, मलिन बस्ती और अहमद नगर सहित सभी ताजिया खानों…

Read More

/गाजीपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी, किसान आंदोलन के प्रणेता एवं प्रखर विचारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की 76वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए विश्वम्भरपुर में उनकी स्मृतियों के संरक्षण, स्मारक निर्माण, सूचना पट्ट स्थापित करने तथा उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग उठाई गई।। मांग करने वालों ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने विश्वम्भरपुर में लगभग पाँच वर्ष निवास किया और यहीं रहकर किसानों-मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष की दिशा तय की तथा कई महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की। इसके बावजूद आज तक उनकी स्मृति में विश्वम्भरपुर में कोई स्मारक या सूचना पट्ट स्थापित नहीं…

Read More

/गाजीपुर।बाराचवर विकासखंड के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में कथित अवैध मिट्टी खनन और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों के संचालन को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी से लदे ट्रैक्टर दिन-रात क्षेत्र की सड़कों पर तेज गति से दौड़ रहे हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।। स्थानीय लोगों के अनुसार कई ट्रैक्टर चालक चट्टी, बाजार और चौराहों से गुजरते समय तेज आवाज़ में अश्लील गाने बजाते हैं, जिससे सामाजिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। वहीं ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार के कारण उड़ने वाली धूल दुकानों और…

Read More

गाजीपुर। यौमे आशूरा पर शुक्रवार को शहर सहित मुस्लिम बहुल गांवों और कस्बों में हजरत इमाम हुसैन और शोहदाए कर्बला की याद में अकीदत और गम के साथ मातमी जुलूस निकाले गए। “या अली”, “या हुसैन”, “हक हुसैन”, “या अब्बास” और “हाय सकीना” की सदाओं से पूरा इलाका गूंजता रहा। फर्श-ए-अजा बिछाकर मजलिस-ओ-मातम, नौहाख्वानी और जंजीर के मातम का आयोजन किया गया, वहीं जगह-जगह सबील लगाकर तबर्रुख और शर्बत वितरित किया गया।शहर के रजदेपुर और शुजावलपुर में ताजियों की पारंपरिक मिलनी कराई गई। नखास स्थित जाफरिया मस्जिद में आशूरा की मजलिस तथा मीर बू अली के इमामबाड़े में फाकाशिकनी की…

Read More

गाजीपुर। 26 जून 2026। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना करीमुद्दीनपुर ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना पुलिस के प्रयास से वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार युवक के बैंक खाते से निकाले गए 50 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के बीबीपुर खास निवासी आकाश गुप्ता पुत्र शिवजी गुप्ता साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर…

Read More

(गाजीपुर)। जखनियां रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सामाजिक संगठन मातृभूमि जखनियां तथा मां अनंत आश्रम वेलफेयर ट्रस्ट, अलीपुर मदरा की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने जखनियां रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर डीआरएम को पत्रक देते हुए यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि तथा लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा कराने का अनुरोध किया। इस दौरान वेदप्रकाश पाण्डेय, मुकेश मौर्य, संतोष सिंह, विवेक वर्मा, सुशील तिवारी, नन्द वर्मा, सत्यम चौबे समेत संगठन के अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। ज्ञापन में…

Read More